कैप्टन अमरिंदर ने खोले सियासी पत्ते, बताया पंजाब चुनाव में किन दलों से होगा गठबंधन
कैप्टन अमरिंदर ने खोले सियासी पत्ते, बताया पंजाब चुनाव में किन दलों से होगा गठबंधन
Share:

अमृतसर: पंजाब विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी सियासी दलों की जोर आजमाइश तेज हो गई है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह धीरे-धीरे अपने पत्ते खोल रहे हैं। कैप्टन ने अब चंड़ीगढ़ में अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का कार्यालय भी खोल लिया है। 

अब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि उनका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन पक्का हो चुका है। जबकि शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ भी बस सीटों की बात होनी शेष है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा के साथ गठबंधन पर कहा कि, 'हमारी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा के साथ गठबंधन तय हो चुका है। हमें सीटों के संबंध में बात करनी है। जल्द ही यह पक्का कर लिया जाएगा कि कौन सी सीट पर किस पार्टी का उम्मीदवार खड़ा होगा?'

बताया जा रहा है कि भाजपा के साथ ही अमरिंदर सिंह शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बागी नेता सुखदेव सिंह ढींढसा को भी अपने पाले लाने के प्रयास में लगे हुए हैं। कैप्टन ने कहा कि, 'सुखदेव ढिंढसा की पार्टी के साथ भी चुनाव में गठबंधन किया जाएगा। मैंने दोनों पार्टियों (भाजपा और शिअद संयुक्त) को कह दिया है कि हमें केवल जीतने वाले प्रत्याशियों पर दांव लगाना है और उन्हीं का समर्थन भी करना है।'

आज वाराणसी और चंदौली का दौरा करेंगे सीएम योगी, जानिए क्या है पूरा मामला

सीएम नीतीश पर तेजस्वी का हमला, बोले- नेताओं को रिहा करने की अनिच्छा राजनीति से है प्रेरित...

विपक्षी दल अपने दम पर बीजेपी से नहीं लड़ सकते: दिनेश शर्मा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -