भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने कैप्टन अमरिंदर, कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को भी मिली जगह
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने कैप्टन अमरिंदर, कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को भी मिली जगह
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को भाजपा ने शुक्रवार (2 दिसंबर) को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को भाजपा ने अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। वहीं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राणा गुरमीत सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को विशेेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही यूपी भाजपा इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। पार्टी ने भाजपा की उत्तराखंड इकाई के प्रमुख रहे मदन कौशिक, पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। भगवा दल ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

बता दें कि कांग्रेस से अपने परिवार का 50 वर्ष पुराना नाता तोड़ने के बाद पंजाब के पूर्व कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ मई 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद जाखड़ ने कहा था कि, 'मेरे परिवार की तीन पीढ़ियों ने बीते पांच दशकों से कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। आज मैंने पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे के मुद्दों पर कांग्रेस से पांच दशक पुराना रिश्ता तोड़ लिया है। अब मैं भाजपा के साथ पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे की सियासत करूंगा।'

'गुजरात में फिर बनेगी भाजपा सरकार..', अंतिम चरण के प्रचार में पीएम मोदी ने भरी हुंकार

'हद में रहो, वरना जब हम सत्ता में आएँगे तो..', योगी सरकार को अखिलेश ने दी धमकी

'तेल के लिए भारत से सीधी डील करेंगे..', अमेरिकी 'प्राइस कैप' की पुतिन को परवाह नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -