सोशल मीडिया पर मेट्रो में सीट को लेकर 2 महिलाओं के बीच विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला सीट पर बैठी हुई हैं, वहीं वह साइड वाली सीट पर उनका बैग रखा हुआ है। दूसरी महिला आती हैं तथा वह सीट पर बैठने की बात बोलती हैं। इसी बात पर दोनों में नोकझोंक हो गई। एक और महिला का बैग भी सीट पर रखा नजर आ रहा है।
वही इंस्टाग्राम पर यह वीडियो pratibha।sharma_09 नाम की यूजर ने साझा किया। इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता pratibha।sharma_09 ने वीडियो का कैप्शन लिखा-' इन मैडम जी को मेट्रो में बैग रखने के लिए भी सीट चाहिए।' इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पीली-सफेद साड़ी पहने हुए महिला बैठी हुई हैं, उनकी साइड वाली सीट पर बैग रखा हुआ है। इसी बीच दूसरी महिला आती हैं तथा वह खाली जगह बैठने के लिए बोलती हैं।
पहले से बैठी हुई महिला बोलती हैं, 'हमारे पास सीट नहीं है, सॉरी... आपको जहां सीट नजर आती है वहां बैठ जाओ।' दूसरी महिला सीट पर बैठने का प्रयास करती है, लेकिन पहली महिला उनसे बोलती हैं कि मेरे ऊपर मत बैठो, कम से कम। दूसरी महिला बोलती हैं-आप सीट रिजर्व नहीं कर सकतीं, इस पर तपाक से पीली-सफेद साड़ी वाली पहली महिला बोलती हैं- क्यों नहीं कर सकती? गोदी में तो नहीं बैठा सकती इन्हें? दोनों की बहस होता देख एक और महिला ने भी पीली-सफेद साड़ी वाली महिला को समझाने का प्रयास किया मगर वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थीं। इसी बीच दूसरी महिला ने CRPF को बुलाने की बात कही। प्रतिभा ने कमेंट सेक्शन में दावा किया- वीडियो में दूसरी महिला जो बर्गर खा रही हैं, वह भी पीली साड़ी पहने महिला के साथ थी। वही इस वीडियो पर कई लोग मजेदार कमेंट कर रहे है।
शराब पीकर कपड़े उतारने लगा प्रिंसिपल, फिर जो किया उसे देख बुरा हुआ बच्चों का हाल
'द कश्मीर फाइल्स कचरा है, ऑस्कर्स में भेजा तो भारत शर्मिंदा होगा': कनाडा फिल्ममेकर
केजरीवाल और AAP नेताओं के फेसबुक पेजों के 'विदेशी' एडमिन क्यों ? खुलासा होते ही हटाए