'प्लास्टिक जैसी स्माइल वाले लोगों संग नहीं रह सकता', क्या ऐश्वर्या को लेकर बोले-विवेक ओबरॉय?

'प्लास्टिक जैसी स्माइल वाले लोगों संग नहीं रह सकता', क्या ऐश्वर्या को लेकर बोले-विवेक ओबरॉय?
Share:

बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय की ज़िन्दगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं तथा उनकी कंट्रोवर्सीज़ भी बहुत चर्चित रही हैं। एक वक्त था जब वह बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर्स में गिने जाते थे। उनके आकर्षक व्यक्तित्व और अभिनय की वजह से वह फिल्मों में एक चमकदार भविष्य के रूप में देखे जाते थे। हालांकि, एक घटना ने उनकी ज़िन्दगी में भूचाल ला दिया, जिससे उनका करियर प्रभावित हुआ और वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में लंबे समय तक दिखाई नहीं दिए।

विवेक ओबेरॉय का करियर उस समय धीमा पड़ा जब उनका एक निजी विवाद मीडिया में छाया। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ उनके रिश्ते ने न केवल उनके निजी जीवन को प्रभावित किया, बल्कि यह पूरे बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गया। ऐश्वर्या एवं विवेक का रिश्ता किसी वजह से टूट गया तथा इसके बाद ऐश्वर्या का नाम सलमान खान के साथ जोड़ा जाने लगा। विवेक और सलमान खान के बीच भी विवाद उत्पन्न हो गया, जिसने विवेक के करियर को एक बड़े संकट में डाल दिया। यह समय विवेक के लिए कठिन था, क्योंकि वह एक ऐसा अभिनेता थे जिनकी फिल्मों के सफल होने की उम्मीदें काफी अधिक थीं, मगर अचानक से उनका काम कम होने लगा और वह कई महीनों तक घर बैठने को मजबूर हो गए।

हालांकि, विवेक ओबेरॉय ने इस मुश्किल समय को सकारात्मक रूप से लिया। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर निर्भर रहना छोड़ दिया तथा अपने जीवन में नया मोड़ लिया। विवेक ने एक सफल व्यवसायी बनने का निर्णय लिया और आज उनकी नेट वर्थ 1200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। उन्होंने अपने व्यवसाय में सफलता प्राप्त की तथा अब वह एक शानदार उद्यमी के रूप में पहचाने जाते हैं।

हाल ही में विवेक ओबेरॉय एक पॉडकास्ट में दिखाई दिए, जहां उन्होंने अपने व्यवसाय और जीवन के बारे में विस्तार से बात की। इस इंटरव्यू के चलते उन्होंने अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन में आए उतार-चढ़ाव के बारे में भी खुलकर चर्चा की। विवेक ने बताया कि उन्होंने जीवन में मिली मुश्किलों से कैसे निपटा और अपने लक्ष्यों को कैसे प्राप्त किया। उन्होंने यह भी साझा किया कि उनका जुनून आज भी फिल्मों के प्रति बना हुआ है, हालांकि वह अब स्वयं को सिर्फ एक अभिनेता के रूप में नहीं, बल्कि एक व्यवसायी के रूप में भी पहचानते हैं।

विवेक ने इस इंटरव्यू में बताया, "मैं कभी एक ऐसा इंसान बन जाता जो सिर्फ दिखावे की जिंदगी जीता, यदि मैं कुछ खास लोगों के बीच रहता, जिनकी मुस्कान भी नकली होती। अब अगर लोग मुझे ट्रोल भी करें, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मुझे अब अपने जीवन का उद्देश्य मिल गया है। मुझे पता है कि मेरे लिए क्या ज़रूरी है।" विवेक ने यह भी कहा कि कठिन समय ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाया और उन्होंने स्वयं को समझा कि जो उनका अपना रास्ता है, वही सबसे सही है।

वही इसके अतिरिक्त, विवेक ओबेरॉय ने अपने पुराने रिश्तों और उनसे जुड़ी परेशानियों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, "कभी-कभी हम ऐसे रिश्तों में फंस जाते हैं, जो हमें नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे रिश्ते जहां लोग हमें इस्तेमाल करते हैं, हमारी कदर नहीं करते और हमारी इज्जत नहीं करते। हम इन रिश्तों में इसलिए फंस जाते हैं, क्योंकि हमें अपनी कीमत का एहसास नहीं होता। हम यह सोचते हैं कि शायद यह हमारे नसीब में है, और हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम अपना पूरा जीवन भी उन रिश्तों को दे सकते हैं। मगर हमें अपनी कदर करनी बहुत आवश्यक है।"

विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर की शुरुआत में ही ऐश्वर्या राय के साथ रिश्ते की शुरुआत की थी। यह वह समय था जब ऐश्वर्या और सलमान खान के रिश्ते में भी खटास आ गई थी। विवेक और ऐश्वर्या का रिश्ता काफी चर्चा का विषय बना था तथा इसके बाद सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच भी विवाद हुआ, जो मीडिया में खूब ख़बरों में था। यह एक मुश्किल समय था, मगर विवेक ने इस मुश्किल दौर को पार किया और अपने करियर पर ध्यान केंद्रित किया।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
- Sponsored Advert -