फटी एड़ियों को नरम और मुलायम बनाता है कपूर
फटी एड़ियों को नरम और मुलायम बनाता है कपूर
Share:

कपूर का इस्तेमाल पूजा पाठ के लिए किया जाता है. कपूर की सुगंध से कीड़े मकोड़े भी दूर भाग जाते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि कपूर के इस्तेमाल से आप अपनी ब्यूटी से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. कपूर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं. जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. 

1- अगर आपकी त्वचा पर ज्यादा पसीना आने के कारण खुजली हो रही है. तो इससे छुटकारा पाने के लिए कपूर का इस्तेमाल करें. एक गिलास पानी में कपूर का एक टुकड़ा डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इस पानी को खुजली वाली जगह पर लगाएं. रोजाना ऐसा करने से आपको खुजली की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. 

2- कपूर के इस्तेमाल से आप जले कटे निशानों को भी दूर कर सकते हैं. इसके लिए नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर जले कटे निशान पर लगाएं. ऐसा करने से आपके निशान आसानी से दूर हो जाएंगे. 

3- पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर कपूर का तेल लगाएं. सुबह उठने के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें. ऐसा करने से आपको पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. 

4- कपूर के इस्तेमाल से आप कुछ ही दिनों में  फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए एक टब में गर्म पानी ले लें. अब इसमें कपूर का एक टुकड़ा डालकर अपने पैरों को डालें. बाद में अपने पैरों पर मॉश्चराइजर लगा ले. ऐसा करने से आपकी फटी एड़ियां नरम और मुलायम हो जाएगी.

 

पिंपल्स और काले धब्बों को दूर करते हैं ये उपाय

डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है एवोकाडो

जानिए क्या हैं दमकती त्वचा पाने के सात टिप्स

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -