अंधविश्वास के खिलाफ शुरु हुई जंग
अंधविश्वास के खिलाफ शुरु हुई जंग
Share:

भारत सदा से धर्म को महत्व देता आ रहा है लेकिन धर्म की आड़ में कुछ असामजिक तत्व अपना पाखण्ड भोली भाली जनता को दिखाकर उन्हे अंधविश्वास की बेड़ी में जकड़ देते है। इस अंधविश्वास का निर्मुलन करने के लिए जनता को जागरुक करने का प्रयास किया जाना चाहिए। इसी तरह का प्रयास छत्तीसगढ़ राज्य में किया जा रहा है। राज्य के मुंगेली जिले में पुलिस द्वारा अंधविश्वास निर्मूलन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अंधविश्वास से लोगों को जागरूक करना है और अंधविश्वास आधारित अपराधों पर रोकथाम करना है। 

रोचक बात तो ये रही कि लोगों के मन से भ्रम दूर करने के लिए कार्यक्रम में बिलासपुर रेंज के आईजी व मुंगेली एसपी नीथू कमल ने दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर दिखाया। और लोगो को ये बताया कि ये सब सिर्फ अंधविश्वास है। उन्होंने ढ़ोगी  बाबा लोगों द्वारा किए जाने वाले इस प्रकार के चमत्कार में नहीं पड़ने की लोगों से अपिल भी की। अभियान जिले के तीनों ब्लॉक लोरमी ,पथरिया ,मुंगेली में बिलासपुर संभाग आईजी विवेकानंद सिंहा के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

जिला पुलिस द्वारा महाराष्ट्र और नागपुर से बुलाई विशेष टीम ने कार्यक्रम के दौरान लोगों के मन से भ्रम दूर करने  के लिए ढोंगी बाबा के द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गइ्र्र। जिसके बाद उन अंधविश्वासों का खुलासा किया गया। त्यौहारों के समय ऐसे ढोंगी बाबा कपूर को हाथ में जलाकर त्रिशूल को जीभ में छेद कर नीबू से खून निकाल ,गिलास से गंगाजल या देवलोक के जल निकालने जैसी जैसे चमत्कार दिखाकर लोगों को आसानी से अपने मतलब निकाल लेते हैं।

लोगा को अंगारों पर चलकर भी दिखाया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि पहले पैरों को पानी से गीला कर लिया था। उसके बाद अंगारों पर तेजी से गुजरे इसलिए उसके पैर नहीं जले यह सब जादू नहीं है। इस प्रकार के कार्यक्रम चलाने से अंधविश्वास पर अधारित अपराधों में कमी आएगी और लोगों में जागरुकता फैलेगी जिससे ढोंगी बाबा के चमत्कारों में लोग नहीं पड़ेंगे। चिकित्सक सुविधा अभाव के कारण ढोंगी बाबा के चमत्कार में जल्दी आ जाते हैं, जिससे अनेक अपराध घटती है। इसलिए मुंगेली पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। ये अभियान एक सही दिशा में नयी पहल है और आशा कि जाना चाहिए की पूरे देश में इससे प्रेरणा लेकर इसी तरह का अभियान चलाए जाएगे।  

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -