कानपुर: चुनाव प्रचार में लगा बॉलीवुड का तड़का
कानपुर: चुनाव प्रचार में लगा बॉलीवुड का तड़का
Share:

कानपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन होने के चलते राजनीतिक दलों ने फिल्मी सितारों के ग्लैमर का सहारा लिया और शहर में जगह जगह उनके रोड शो कराकर वोटरों को लुभाने की कोशिश की। वहीं कुछ प्रत्याशियों ने घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और अपने लिये वोट मांगे।

कानपुर में तीसरे चरण के तहत होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम के बाद प्रचार थम जाएगा। जिला प्रशासन ने 19 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिये कमर कस ली है। आज दोपहर गोविंदनगर के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने फिल्म ‘‘मैंने प्यार किया’’ की अभिनेत्री भाग्यश्री के साथ रोड शो किया।

रोड शो में भाग्यश्री ने गोविंदनगर की जनता से बसपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यह रोड शो मखनपुर से प्रारंभ होकर रतनलाल नगर तक गया। वहीं आर्यनगर से समाजवादी प्रत्याशी के समर्थन में फिल्म स्टार महिमा चौधरी ने रोड शो में भाग लिया। यह रोड शो निशात टॉकीज से शुरू होकर तिलक हॉल पर खत्म हुआ।

महिमा चौधरी ने समाजवादी के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इन दोनों रोड शो की वजह से शहर में जगह जगह यातायात जाम की स्थिति नजर आई। भारतीय जनता पार्टी से सांसद और भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी ने गोविंदनगर और कल्याणपुर में भाजपा प्रत्याशियों के लिये वोट मांगे।

वहीं दूसरी ओर अन्य पार्टी के प्रत्याशियों ने प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शाम पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। उसके बाद प्रत्याशी बिना किसी शोर शराबे के घर घर जाकर वोट मांगेंगे। जिला प्रशासन ने आज शाम से शहर में शराब की दुकानें बंद करने का आदेश दिया है।

और पढ़े-

ईवीएम सुरक्षा में तैनात लँगूर और मालिक गायब

जल्दी निपटा ले काम, 5 दिन के लिए बैंक रहेगे बन्द

मुहम्मदाबाद सीट से कांग्रेस के बजाय सपा उम्मीदवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -