अमेरिका:  पैराडाइज हिल में तीन बच्चों सहित पांच सदस्यों की मौत
अमेरिका: पैराडाइज हिल में तीन बच्चों सहित पांच सदस्यों की मौत
Share:

लॉस एंजिलिस: अमेरिका के सदर्न कैलिफॉर्निया में एक घर में गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्ध मृतकों में से ही कोई एक है। शनिवार को यह घटना पैराडाइज हिल में हुई हैं, जो अमेरिका-मेक्सिको सीमा से 35 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित है। पुलिस ने कहा कि उन्हें 911 पर सुबह 6.49 बजे फोन आया।

जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्हें गोली लगने से घायल कई लोग मिले। तीन साल का बच्चा, 29 साल की महिला और 31 साल का एक आदमी अंदर मृत पाए गए। पांच साल के बच्चे और नौ साल के बच्चे को अस्पताल ले जाया गया पर दोनों ने ही दम तोड़ दिया। एक 11 वर्षीय लड़के को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सैन डिएगो पुलिस विभाग के मैट डोब्स ने बताया हैं कि एक मां और चार बच्चे मुख्य घर से सटे ग्रैनी फ्लैट में रहते थे, जहां परिवार के अन्य सदस्य रहते थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कुल कितने लोग वहा रहते थे। पुलिस को घर में एक बंदूक मिली, लेकिन इसके प्रकार, मृतकों के नाम या हत्यारे के इरादे का खुलासा नहीं किया हैं।

दुनिया की पहली डिजिटल ड्रेस, कीमत इतनी कि चाह कर भी छू नहीं पाएंगे आप

तेल छिड़ककर मवेशी को जलाने की कोशिश हुई नाकाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली प्रदूषण के बाद, कोलकाता और मुंबई भी इस रेस में शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -