महाराष्ट्र में किस को मिलेगा कौन सा विभाग? ये नाम आए सामने
महाराष्ट्र में किस को मिलेगा कौन सा विभाग? ये नाम आए सामने
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में नव नियुक्त मंत्रियों को शीघ्र से शीघ्र उनके विभाग सौंपे दिए जाएंगे। इसके साथ ही फडणवीस ने विश्वास दिलाया है कि उनकी सरकार भारी बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान के लिए प्रदेश के सभी किसानों को जल्द ही मुआवजा देगी। 

वही यहां एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए फडणवीस ने चंद्रशेखर बावनकुले को बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई भी दी। मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘नए मंत्रियों को जल्द ही प्रभार सौंपे जाएंगे।’ गौरतलब है कि मंगलवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने दो सदस्यीय कैबिनेट का विस्तार किया था। उन्होंने सीएम पद की शपथ लेने के 41 दिनों के पश्चात् 18 मंत्रियों को अपने कैबिनेट में सम्मिलित किया। नए मंत्रियों में 9 शिवसेना के बागी गुट के जबकि 9 भाजपा (BJP) के हैं।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की अगुवाई वाली सरकार के मंगलवार को हुए कैबिनेट विस्तार में सम्मिलित 18 सदस्यों में से 17 पहले भी मंत्री रह चुके हैं। जिन 18 मंत्रियों ने शपथ ली उनमें से केवल एक सदस्य पहली बार मंत्री बना है। नई मंत्रिमंडल में एक भी महिला को जगह नहीं दी गई है। नए मंत्रियों में शिवसेना के संजय राठौड़ समिल्लित हैं, जो उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सरकार में वन मंत्री थे तथा बीजेपी द्वारा एक महिला की खुदखुशी के लिए उन पर आरोप लगाए जाने के पश्चात् उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। नए मंत्रियों में भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (63) सम्मिलित हैं। वो 2014 से 2019 के चलते राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) विभाग के मंत्री थे। इससे पहले महाविकास अघाड़ी वाली उद्धव सरकार में कुल 43 मंत्री थे। 28 नवंबर 2019 को उद्धव सरकार ने जब शपथ ली तो उस समय 3 दल शिवसेना, कांग्रेस एवं NCP से दो-दो मंत्री बने थे। उद्धव के साथ महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट एवं कांग्रेस के ही नितिन राउत, शिवसेना के एकनाथ शिंदे एवं सुभाष देसाई, NCP के जयंत पाटिल तथा छगन भुजबल ने शपथ ली थी। इसके अगले विस्तार में उद्धव ठाकरे को मिलाकर कैबिनेट में कुल मंत्रियों का आँकड़ा 43 हो गया था।

बिहार की महागठबंधन सरकार पर आया पूर्व डिप्टी CM का बयान, जानिए क्या कहा?

'दो दर्जन PM उम्मीदवारों की सूची का इंतज़ार है..', विपक्ष की राजनीति पर नकवी का तंज

RCP सिंह पर नीतीश के आरोप के बाद मोदी ने दिया करारा जवाब, कही ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -