बनाये घर पर आसानी बच्चो के लिए कैबेज रोल्‍स
बनाये घर पर आसानी बच्चो के लिए कैबेज रोल्‍स
Share:

कैबेज रोल्‍स को आप घर पर आराम से अौर कम समय में बना सकती हैं। जानें इसे बनाने की विधि.....
सामग्रीः 
- पत्ता गोभी 1/2 किलो
- कॉर्न उबला हुआ 1/4 कप
- नमक स्वादअनुसार
- थोड़ा सा गरम मसाला
- थोड़ी सी पिसी काली मिर्च
- पालक उबला 3/4 कप 
- क्रीम 1/4 कप
- ब्रेड 1 स्लाइस 
- ओरीगैनो 1/4 चम्मच 
- चीज 4 चम्मच 
- टमैटो सॉस 
- तेल पत्ता 

बनाने की विधि:-
- सबसे पहले पत्ता गोभी के डंठल को निकाल कर उसे उबाल कर ठंडा कर के पोछ लें। 
- अब पत्तागोभी से 6 पत्तियों को अलग करें अौर ब्रेड को भी छोटे पीस में घिस कर किनारे रख लें। 
- अब एक कटोरे में उबला हुआ कॉर्न, नमक, गरम मसाला, काली मिर्च, पालक, क्रीम, ब्रेड, ओरीगैनो और चीज मिलाएं। 
- इसके बाद एक पत्ता गोभी की पत्ती लें। जो पत्ता गोभी की पत्ती चौड़ी है, उस पर पालक का मिश्रण रखें।
- फिर इसके ऊपर से फोल्ड करते हुए साइड से अंदर की ओर फोल्ड करती जाएं। 
- मिश्रण को अंदर ही सील कर लें अौर ऐसे ही ढेर सारे रोल्स बना लें। 
- इन रोल्स को तेल लगे ओवन प्रूफ डिश में रखें। 
- इस पर ब्रश से तेल लगाएं और प्रिहिट ओवन में 20.25 मिनट रखें।
- जब यह पक जाए तब इसे टोमैटो सॉस से गार्निश करें और सर्व करें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -