ByteDance : जियो सावन और स्पॉटिफाई को टक्कर देने आया नया म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप
ByteDance : जियो सावन और स्पॉटिफाई को टक्कर देने आया नया म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप
Share:

टेक कंपनी बाइट डांस बहुत जल्द ही ग्लोबल लेवल पर म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप पेश करने वाली है। इसके लिए कंपनी की सोनी और वॉर्नर म्यूजिक कंपनी के साथ बातचीत चल रही है। इसके अलावा , लोगों को बाइट डांस की इस एप में लोकप्रिय सॉन्ग्स के साथ कई खास फीचर्स मिल सकते है। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस एप के जरिए जियो सावन और स्पॉटिफाई को कड़ी टक्कर देगी। रिपोर्ट के अनुसार, टेक कंपनी बाइट डांस म्यूजिंक स्ट्रीमिंग एप को सबसे पहले अमेरिका में लांच करेगी। इसके पश्चात् इस सेवा को भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील के बाजार में उतारा जाएगा। इतना ही नहीं उपभोक्ता इस एप में गानों की शॉर्ट क्लिप्स भी मिलेंगी।

म्यूजिक एप की नहीं मिली अधिक जानकारी - बाइट डांस ने अब तक म्यूजिक एप के नाम से लेकर कीमत तक की जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी इस सेवा की कीमत दस डॉलर रखेगी। साथ ही उपभोक्ता को एपल और स्पॉटिफाई की तरह इसकी भी सब्सक्रिप्शन लेनी होगी।

150 करोड़ उपभोक्ता ने डाउनलोड किया टिक टॉक एप - आपको बता दें कि टिक टॉक को गूगल प्ले और एप स्टोर पर 150 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। इसके अलावा, इस एप को डाउनलोड करने वाले देशों की लिस्ट में भारत पहले स्थान पर है। इतना ही नहीं इस डाउनलोड में भारत की 31 फीसदी (करीब 47 करोड़ बार डाउनलोड) की हिस्सेदारी है।

भारत को मिला पहला स्थान - रिपोर्ट के अनुसार, 27.5 करोड़ भारतीय उपभोक्ता ने टिक टॉक एप को डाउनलोड किया है। वहीं, यह संख्या इंस्टॉल हुए टिकटॉक एप में 45 फीसदी है। इसके साथ ही इस समय टिक टॉक के प्लेटफॉर्म पर भारतीय उपभोक्ता की लाखों वीडियो अपलोड हैं। इस एप को अब तक 61.4 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है।

चीन और अमेरिका है पीछे - चीन में टिक टॉक एप को करीब 4.5 करोड़ उपभोक्ता ने डाउनलोड किया जा चुका है। इसके साथ, चीन को इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। दूसरी तरफ अमेरिका ने इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पंहुचा है। यहां करीब 3.75 करोड़ उपभोक्ता ने टिक टॉक एप को डाउनलोड किया है। 

Realme X2 Pro ब्लाइंड सेल पर उपलब्ध आज, 20 नवंबर लॉन्चिंग डेट

Facebook, Twitter को पटकनी देने सोशल मिडिया के मैदान में उतरा यह आदमी

Jio के इन प्लान्स में मिल सकता है, 3gb डाटा सहित अन्य फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -