खरगोन का बताकर दिग्विजय ने शेयर किया बिहार का फोटो, CM शिवराज ने कहा- 'ये दंगे की साजिश है'
खरगोन का बताकर दिग्विजय ने शेयर किया बिहार का फोटो, CM शिवराज ने कहा- 'ये दंगे की साजिश है'
Share:

भोपाल: अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अब बिहार की तस्वीर को खरगोन का बता ट्वीट कर फंस गए है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके ट्वीट को दंगे का षड्यंत्र बताया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन पर राज्य के सांप्रदायिक को सौहार्द बिगाड़ने की बात बोल कर कार्रवाई करने के संकेत दिए है।

मध्य प्रदेश के खरगोन तथा बड़वानी में रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना के पश्चात् सरकार दंगाईयों पर कार्रवाई कर रही है। इस बीच मंगलवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मस्जिद में भगवा ध्वज लगाते बिहार की तस्वीर को खरगोन का बताकर ट्वीट किया तथा बाद में डिलीट कर दिया। इससे दिग्विजय सिंह एक बार फिर निशाने पर आ गए है। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने गलत ट्वीट किया तथा भ्रम फैलाया, बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट किया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्होंने हमेशा की भांति मध्य प्रदेश को बदनाम किया। वह इस प्रकार का ट्वीट कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का काम करते रहे है। उन्होंने कहा कि इस घटना में वह विधि विशेषज्ञों की राय ले रहे है। जिससे उन पर वैधाक कार्रवाई की जा सके।
 
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने एक धार्मिक स्थल पर शख्स द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो समेत ट्वीट किया है। वह मध्य प्रदेश का नहीं है। दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट राज्य में धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश है तथा राज्य को दंगे की आग में झोंकने का षड्यंत्र है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर MLA रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यही तो मामा के बुलडोजर की ताकत है चला खरगोन के जिहादियों पर तथा दर्द सीधे आपके दिल तक पहुंच गया। आप रात भर न सो पाएं होंगे, आपका मन बड़ा दुखी होगा इसलिए ये झूठी तस्वीर ले आए। निष्पक्ष तुड़ाई की जाएगी जिस घर से पत्थर, पेट्रोल बम निकला था वह घर मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

कभी विधान परिषद में बोलती थी सपा की तूती, अब खाता खोलना भी मुश्किल

'आपको मुसलमानों ने जिताई 111 सीटें, लेकिन आप...', अब अखिलेश यादव पर मुस्लिमों को बचाने का दबाव

हिटलर और मुसोलिनी के सिद्धांतों पर चलती है भाजपा: CM बघेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -