पति द्वारा पत्नी को दोस्त के साथ संबंध बनाने पर किया मजबुर, पत्नी ने की पुलिस से शिकायत
पति द्वारा पत्नी को दोस्त के साथ संबंध बनाने पर किया मजबुर, पत्नी ने की पुलिस से शिकायत
Share:

इंदौरः इंदौर में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं महिला का कहना है कि उसका पति समलैंगिक है और उसके साथ संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर करता था। महिला ने अपने ससूर पर भी आरोप लगाऐ हैं। महिला ने कहा कि उनके ससूर द्वारा बार-बार दहेज की मांग की जाती हैं।

सुत्रों के मुताबिक पीडि़ता उमरिया जिले की निवासी हैं. पीडि़ता ने पुलिस को दी गई अपनी जानकारी में बताया कि उसकी पांच महिने पहले युवक से इंदौर में शादी हुई थी। लेकिन शादी के पहले उसे ये जानकारी नहीं दी गई कि उसका पति तलाकशुदा है और यह उसकी दूसरी शादी है। इसके अलावा पीडि़ता ने ये भी बताया की उसका ससूर उसके साथ गाली-गलोच और दहेज की मांग किया करता था।

महिला को पुलिस को जानकारी दी गई की शादी के बाद जब उसे पता चला कि उसका पति तलाकशुदा हैं तो उसे भारी सदमा लगा लेकिन उसने अपने ससुरालवालों के मधुर व्यवहार के चलते इस बात को नजरअंदाज कर दिया लेकिन कुछ समय बाद उसके पति और ससुराल वालों की तरफ से दहेज की मांग की जाने लगी और विरोध करने पर उसे सताया जाने लगा।

पीडि़ता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि उसका पति समलैंगिक हैं और उसके दोस्त के साथ उसके अंतरंग संबंध है। महिला ने कहा कि पति द्वारा बार-बार उसके दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए मजबुर किया जाता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। शिकायतकर्ता द्वारा अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। फिलहाल महिला अपने मायके में हैं लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाही नहीं की गई हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -