मक्खन खाने से होते है यह फायदे
मक्खन खाने से होते है यह फायदे
Share:

मोटापे की परेशानी के कारण आज के लोग वसायुक्त सभी चीजों को अपनी डाइट से बाहर करते जा रहे हैं। पुराने ज़माने में मक्खन रोटी के साथ ढेर सारा लगा कर सुबह के नाश्ते में शामिल किया जाता था, आज के ज़माने की बात करे तो मक्खन को हम नजर अंदाज करने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि मक्खन खाने के भी अपने ही कुछ फायदे हैं। आइये जानते है मक्खन से होने वाले यह फायदे -

1 कैंसर :- कैंसर एक बहुत बड़ी बीमारी है, मक्खन कोई मामूली चीज नहीं है। दरअसल मक्खन में मौजूद फैटी एसिड कौंजुलेटेड लिनोलेक प्रमुख रूप से कैंसर से बचाव में मदद करता है।

2 बुखार में :- गाय के दूध के मक्खन में खड़ी शर्करा मिलकर सेवन करने से पुराना बुखार ठीक हो जाता है, इसके अलावा मक्खन के साथ शहद और सोने के वर्क को मिलाकर खाने से टीबी के मरीजों को राहत मिलती है।

3 आंखों की जलन करें काम :- यदि आपकी आंखों में जलन है तो गाय के दूध का मक्खन आंखों पर लगाने से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

4 दिल की समस्या में राहत :- मेडि‌कल विज्ञानं द्वारा किये गए एक शोध में यह बात सामने आई है कि जो लोग रोजाना अपनी डाइट में कुछ मात्रा में मक्खन कहते है, उनमे दिल की बीमारी का खतरा अपेक्षाकृत कम हो जाता है।

5 थायरॉइड :- मक्खन में आयोडीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो थायरॉइड के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन ए भी थायरॉइड ग्लैंड के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

6 मूड बने मस्‍त :- मक्खन में पाया जाने वाला सेलीनियम आपके मूड को बेहतर करने में आपकी मदद करता है। तो जब भी आपका मूड खराब हो, थोड़ा सा मक्खन, उसे ठीक करने में आपकी मदद कर सकता है।

7 दमा :- सांस की तकलीफ होने पर भी मक्खन लाभदायक साबित होता है। मक्खन में मौजूद सैचुरेटेड फैट्स फेफड़ों की मदद करते हैं और दमा के मरीजों के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।

8 पाइल्स :- यदि आपको पाइल्स की शिकायत है तो आप गाय के दूध का मक्खन और तिल को मिलाकर खाने से समस्या में लाभ होता है। इसके अलावा खूनी बवासीर की समस्या मक्खन में शहद व खड़ी शक्कर मिलाकर खाने से ठीक हो जाती है।

9 प्रजनन क्षमता :- मक्खन प्रजनन क्षमता बढ़ाने में लाभ पहुचता है। यह शरीर के तापमान को बढ़ाता है तथा मेल और फीमेल हार्मोन्स को बढ़ाने का कार्य करता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -