30 नंबर बीड़ी का शौकीन MCX माफिया नितिन चोपड़ा
30 नंबर बीड़ी का शौकीन MCX माफिया नितिन चोपड़ा
Share:

रायपुर: 4 साल पहले मारपीट और MCX घोटाले का आरोपी, मोस्ट वॉन्टेड नितिन चोपड़ा 10 सितंबर बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा। नितिन चोपड़ा की गिरफ़्तारी जुहू के एक फ्लैट से हुई। जिस समय नितिन को हिरासत में लिया गया उस वक्त वह एक टीवी सीरियल एक्ट्रेस साथ फ्लैट में मौजूद था। नितिन के ऊपर ठगी से लेकर अपहरण तक के कई संगीन आरोप हैं। गिरफ़्तारी के बाद सोमवार को मोस्ट वांटेड रहे नितिन चोपड़ा को कोर्ट में पेश किया गया। समय के आभाव और जाँच में कमी के चलते कोर्ट ने उसकी रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ा दी है। अब नितिन 18 सितंबर तक पुलिस हिरासत में रहेगा।

कौन है नितिन चोपड़ा -

MCX का कारोबार एक ऐसा कारोबार जिसका जिक्र होते ही इस कारोबार से जुड़े महारथियो के जहन मे नितिन चोपड़ा का नाम याद आने लगता है। नितिन चोपड़ा एक ऐसा शख्स जो रायपुर की सरजमी पर बेठकर MCX के कारोबार मे उतरा। बीएमडबल्यू, ऑडी, जैसी कई लक्जरी करो मे सफर करना। छोटे और बड़े पर्दे के सेलेब्रिटी से व्यक्तिगत ताल्लुख रखना नितिन चोपड़ा के लिए आम बात है। इतना ही नही कई राजनीतिक पार्टी के राजनेताओ के करीबी रहे नितिन चोपड़ा एक लक्ज़री लाइफ जीने का शौकीन है। उस  पर छत्तीसगढ़ समेत देश के कई बड़े राजनेताओ की छत्र छाया है। इतना ही नही नितिन चोपड़ा के परिवार के सदस्यों के नाम से रायपुर मैं कई व्यवसाय और संपत्तियां है जिनमे नितिन चोपड़ा ने  पैसा लगा रखा है ।

30 नंबर बीड़ी का शौकीन नितिन चोपड़ा आज भी अपनी महंगी-महंगी कारो मे सिगरेट या सिगार के बजाय साधारण सी 30 नंबर बीड़ी पीता है । चोपड़ा ने रायपुर से MCX और NCDEX में अपना कारोबार शुरू किया और जल्द ही रायपुर के साथ देश के अनेक हिस्सों में अपने कारोबार को फैलाया और वहा से सीधा देश की मायानगरी मुंबई की और अपना रुख किया । MCX कारोबार में नितिन ने मनी पॉवर के साथ साथ मसल्स पॉवर को भी शामिल कर लिया। कई बॉडीगार्ड के तले लोगो से वसूली करने में जुट गया। जहा उसके रिश्ते देश के नामचीन राजनेताओ और बॉलीवुड हस्तियो से बन गए और धीरे धीरे अपना काला साम्राज्य बढ़ाता चला गया, और अपने काले कारनामे को अंजाम देता चला गया। नितिन चोपड़ा को गिरफ्तार करने के लिए रायपुर पुलिस ने अपने प्रयास तेज़ कर दिए थे और इसी के चलते मुंबई पुलिस से सहयोग से उसे जुहू के बेहद पॉश इलाके के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया।

राजनेताओ से ताल्लुख-

MCX घोटाले के आरोपी नितिन चोपड़ा को जब गिरफ्तार किया गया तो पुलिस को कई बड़े बड़े राजनेताओ की धोंस दी गई। सूत्रों से मुताबिक यह जानकारी भी मिली की MCX माफिया नितिन चोपड़ा कई राजनितिक पार्टी के दिग्गज राजनेताओ के करीबी भी रहे है और समय समय पर उनका सपोर्ट भी नितिन को मिलता रहा है।

क्रिकेट सट्टेबाजी और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन -

जैसे ही MCX कारोबारी नितिन चोपड़ा को मुंबई से गिरफ्तार किया गया तो सराफा और हवाला कारोबारियों में हड़कंप मच गया। उससे ताल्लुख रखने वाले कई कारोबारी अंडरग्राउंड हो गए है। 10 हजार का इनामी आरोपी नितिन चोपड़ा की जब 4 साल बाद गिरफ्तारी हुई तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई प्रश्न चिन्ह लग गए। नितिन चोपड़ा ने पुलिस के सामने यह कबूल किया है कि MCX के अलावा वह IPL, चैंपियन लीग आदि क्रिकेट मैचों में करोड़ों का दांव लगवाता था।

बॉलीवुड की कई हस्तिया और मॉडल से है दोस्ताना-

सूत्रों से पता चला है की NCX माफिया नितिन चोपड़ा के बॉलीवुड की कई नामी अभिनेत्रियों और मॉडल के साथ दोस्ताना संबंध रहे है। जिस फ्लैट से नितिन को गिरफ्तार किया गया था उस समय उसके साथ एक लड़की भी थी। यह लड़की टीवी सीरियल जमाई राजा की नायिका रेहाना मल्होत्रा बताई जा रही है। नितिन ने ही बताया कि वह इस कलाकार के साथ पिछले 6 महीने से लिव इन रिलेशप शिप में रह रहा था। उसके पहले वह कुछ महीने तक अंडरवल्र्ड डॉन छोटा शकील की भांजी के साथ भी लिव इन में रह चुका था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -