सात माह के उच्च स्तर पर पहुंचा, देश का विदेशी मुद्रा भंडार
सात माह के उच्च स्तर पर पहुंचा, देश का विदेशी मुद्रा भंडार
Share:

मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत आठ मार्च को समाप्त सप्ताह में लगातार चौथी साप्ताहिक तेजी दर्ज करता हुआ 2.58 अरब डॉलर बढ़कर सात माह से अधिक के उच्चतम स्तर 402.04 अरब डॉलर पर पहुँच गया। गत एक मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 401.77 अरब डॉलर पर रहा था। 

6 महीने बाद सेंसेक्स 38 हजार के पार, निफ़्टी में भी आई बहार

ऐसा रहा बाजार का हाल 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले गत 22 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 94.47 करोड़ डॉलर बढ़कर 399.21 अरब डॉलर पर और 15 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 15 करोड़ दो लाख डॉलर बढ़कर 398.27 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी विदेशी मुद्रा भंडार के आँकड़ों के अनुसार, आठ मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार तीन अगस्त 2018 के बाद के उच्चतम स्तर पर रहा है। 

अब उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगी दोहरी मार, PNG के साथ ही बढ़ेंगे CNG के भी दाम

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा रहा हाल 

इसी के साथ आठ मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.67 अरब डॉलर बढ़कर 374.23 अरब डॉलर पर पहुँच गयी। स्वसाथ र्ण भंडार भी 1.16 अरब डॉलर बढ़कर 23.37 अरब डॉलर पर पहुँच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.66 करोड़ डॉलर घटकर 2.98 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 81 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.45 अरब डॉलर पर आ गया।

इस कारण आने वाले दिनों में महंगे हो सकते हैं टायर ट्यूब

16 पैसे की बढ़त के साथ 69.54 के स्तर पर बंद हुआ रुपया

बाजार की शुरुआती के साथ ही सेंसक्स में नजर आई 124.75 अंकों की मजबूती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -