2030 तक भारत बन सकता है विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : अरुण जेटली
2030 तक भारत बन सकता है विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : अरुण जेटली
Share:

 

नई दिल्ली : देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वर्ष 2030 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जेटली ने कहा कि बढ़ती खपत और निवेश में बढ़ोत्तरी के साथ सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आंकड़ा 10,000 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था का आकार 2900 अरब डॉलर है।

कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज घटे पेट्रोल और डीजल के दाम

कुछ ऐसा बोले जेटली 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री ने शनिवार को कॉलेज में छात्रों से बात करते हुए कहा, ‘डॉलर की स्थिति के हिसाब से हम अभी पांचवें और छठे पायदान के बीच झूल रहे हैं। जब हम आने वाले वर्षों की तरफ देखते हैं तो हम 2024 तक 5000 अरब डॉलर और 2030 या 2031 तक 10 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। तब हम अमेरिका और चीन के साथ दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होंगे। 

खाद्य तेलों में तेजी के साथ, थोक बाजार में नजर आया टिकाव

ऐसा रहा पूरा अनुपात 

जानकारी के अनुसार अगले 20 वर्षों में आर्थिक वृद्धि के अग्रणी क्षेत्रों का जिक्र करते हुए जेटली ने कहा कि बुनियादी संरचना का सृजन, ग्रामीण क्षेत्र का विस्तार और लैंगिक समानता सहित अन्य चीजें इसमें शामिल होंगी। जेटली ने कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर 21.90 फीसदी आबादी गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर कर रही है। आर्थिक वृद्धि की मौजूदा दर के आधार पर अगर गणना करें तो यह अनुपात और कम होकर 17 फीसदी पर आ गया होगा। यह 2021 तक और कम होकर 15 फीसदी पर तथा 2024-25 तक 10 फीसदी तक आ जाएगा। 

आयकर विभाग ने जारी किये नए रिटर्न फॉर्म, मांगी यह अहम जानकारियां

देश के विदेशी पूंजी भंडार में पिछले सप्ताह हुआ 5.23 अरब डॉलर का इजाफा

डीजल के दाम में 5 पैसे प्रत‍ि लीटर की बढ़ोतरी, पेट्रोल में नजर आयी स्‍थिरता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -