उद्योग जगत ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक
उद्योग जगत ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक
Share:

मुंबईः भाजपा की दिग्गज नेत्री और पूर्व विदेश मंत्री के अचानक निधन पर उद्योग जगत ने भी शोक व्यक्त किया है। देश के बड़े उद्योगपतियों ने बुधवार को सुषमा स्वराज के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें तेजतर्रार वक्ता और महान नेता बताया। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने ट्वीट में कहा , 'भारत ने एक महान नेता खो दिया है। देश के लिए आपका योगदान प्रेरणादायक है।

भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने एक भावुक ट्वीट में लिखा, 'मदर इंडिया ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें... आप अपने साथ एक अरब से ज्यादा लोगों का स्नेह और प्रेम रखती हैं।' एसोचैम के अध्यक्ष बी.के गोयनका ने सुषमा स्वराज को महान नेता बताया, जिन्होंने भारत की विदेश मंत्री के रूप में अपनी पेशेवर योग्यता और करुणा के साथ चरम गरिमा को जोड़ा। आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने ट्वीट में लिखा, 'वह मेहनती, फेमस, बेहतरीन इंसान, ओजस्वी वक्ता और विदेश में फंसे भारतीयों की रक्षक थीं।

उनके विदेश मंत्री रहने के दौरान मेरी उनसे कई बार मुलाकात हुई, मैंने उन्हें सक्रिय और लोगों का ध्यान रखने वाला पाया। भारत का तिरंगा उनके दिल में बसता था।' फिक्की के अध्यक्ष संदीप सोमानी ने कहा कि भारत ने एक महान सांसद, जनता की मंत्री और आदर्श नेता खो दिया। गौरतलब है कि सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से एम्स में निधन हो गया। वह 67 साल की थीं। उनके अचानक निधन से पूरे देश में शेक की लहर दौर गयी।

करेंसी को लेकर अमेरिका और चीन में बढ़ा तनाव

इस कंपनी ने देश में 5,500 पेट्रोल पंप खोलने का किया ऐलान

देश में बढ़ रही हैं भ्रामक विज्ञापनों की संख्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -