बुसान मे धूम धाम से स्वागत हुआ 'बजरंगी भाईजान' का
बुसान मे धूम धाम से स्वागत हुआ 'बजरंगी भाईजान' का
Share:

20वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मे भी 'बजरंगी भाईजान' फिल्म को बहुत प्रशंसा मिली है। यह फिल्म इस महोत्सव मे भी हिट साबित हुई है। दर्शको ने इस फिल्म की बहुत सराहना की है। बुसान मे इस फिल्म का जोरों शोरों से स्वागत किया गया है। 'बजरंगी भाईजान' फिल्म के निर्देशक कबीर खान है। 

कबीर खान ने ट्वीट किया है कि 'बजरंगी भाईजान' को बुसान मे बहुत प्यार मिला है। इस फिल्म को यहा 50000 लोगो ने देखा है और खड़े होकर इस फिल्म का स्वागत किया है। यह महोत्सव 1 अक्टूबर से शुरू किया गया है शनिवार को इस महोत्सव का आखरी दिन है। मंगलवार को इस महोत्सव मे 'बजरंगी भाईजान' फिल्म प्रदर्शित की गई थी। 

'बजरंगी भाईजान' फिल्म ने 300 करोड़ से भी ज्यादा पैसे कमाए है। इस फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। सलमान खान एक मुक बधिर लड़की को उसके घर पाकिस्तान छोड़ने जाते है। फिल्म मे सलमान खान के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी,हषार्ली मल्होत्रा और करीना कपूर ने काम किया है।   
   

  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -