महाराष्ट्र में खत्म हुई बसों की हड़ताल
महाराष्ट्र में खत्म हुई बसों की हड़ताल
Share:

मुंबई। महाराष्ट्र में आखिरकार थमे हुए बसों के चक्के फिर से चलने का रास्ता साफ हो गया। राज्य में महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन द्वारा की जा रही बसों की हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। राज्य में कोर कमेटी की बैठक में हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम के कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। ये सभी 16 अक्टूबर से हड़ताल पर थे।

परिवहन मंत्री दिवाकर रावते और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों से चर्चा की थी लेकिन उनके सभी प्रयास असफल हो गए थे। कर्मचारी संगठन की ओर से हड़ताल से 40 दिन पहले सरकार को सूचना दे दी गई थी मगर सरकार द्वारा की जाने वाली चर्चा सफल नहीं हो पाई।

इसी बीच हड़ताली कर्मचारियों के लिए मुंबई उच्च न्यायाल ने हड़ताल को असंगत बताया और इसे तुंरत प्रभाव से वापस लेने का आदेश जारी किया था। बसों की हड़ताल से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा थाए लोग सफर के लिए ट्रेनों का सहारा ले रहे थे। कुछ रेलों में अतिरिक्त कोचेस भी लगाए गए थे। परिवहन मंत्री रावते ने कहा था कि कर्मचारियों की मांग नहीं मानी गई थी। उन्हें हड़ताल वापस लेने के लिए कहा गया था।

राज ठाकरे के वफादार ने बताई हक़ीकत

महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बीजेपी की बढ़त

कैदियों की रिहाई ना होने पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल

महाराष्ट्र में हड़ताल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -