दिल्ली से दरभंगा जा रही बस अचानक पलटी, लगभग 1 दर्जन यात्री घायल
दिल्ली से दरभंगा जा रही बस अचानक पलटी, लगभग 1 दर्जन यात्री घायल
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से दरभंगा जा रही बस रविवार को कोटवा थाना के अंतर्गत आने वाले गढ़वा-खजुरिया चौक के पास एनएच 28 के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एक दर्जन के लगभग यात्री जख्मी हो गए। वहीं दो दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों में महिलाओं की तादाद अधिक है। स्थानीय लोगों ने घायलों को कोटवा पीएचसी समेत स्थानीय निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। 

घटना के बाद चीख पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोग पहुंच कर यात्रियों के सहायता में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस अचानक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। गनीमत रही कि बस पेड़ से टकरा गई, जिससे रफ़्तार धीमी हो गयी, अन्यथा जिस गति में बस जा रही थी, वह बहुत दूर तक चली जाती और कई बार भी पलट सकती थी। इस स्थिति में बड़ा हादसा भी हो सकता था। 

यात्रियों ने बताया कि बस में क्षमता से ज्यादा लगभग 70 से 80 सवारी बैठाया गया था। स्लीपर में 4-4 लोगों को बैठाया गया था। वहीं बस के भीतर स्टूल और बेंच लगाकर भी सवारी बैठाया गया था। साथ ही बस की छत पर भारी संख्या में किताबें लोड की हुईं थी। यात्रियों ने बताया कि बस पूरी तरह ओवर लोड थी और चालक बस को काफी तेज़ चला रहा था। स्टूल व बेंच पर बैठाए गए मुसाफिरों से भी 1000-1000 रुपये किराया लिये जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद चालक और अन्य स्टाफ भाग निकले। बस में दरभंगा के साथ ही समस्तीपुर, अररिया व मुजफ्फरपुर के लोग सवार थे।

दुर्लभ बीमारियों के लिए सरकार ने बनाई नई नीति, जानिए मिलेंगे क्या फायदे?

खुशखबरी: LPG सिलिंडर की कीमतें घटीं, जानिए अब क्या हो गए दाम

धर्मेंद्र प्रधान का दावा, बोले - आने वाले दिनों में कम होंगी पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -