खाई में गिरी पुलिस जवानों से भरी बस, 12 घायल, 4 की हालत नाज़ुक
खाई में गिरी पुलिस जवानों से भरी बस, 12 घायल, 4 की हालत नाज़ुक
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मैनपाट में शनिवार सुबह ट्रेनी पुलिस जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, यह बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे 12 जवान घायल हो गए। इनमें से 4 जवानों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह सभी जवान मुंगेली में होने वाले सीएम भूपेश बघेल के प्रोग्राम में ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैनपाट स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से 38 ट्रेनी जवानों को लेकर बस मुंगेली जा रही थी। इसी दौरान अमगांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खाई में गिर गई। हालांकि, गनीमत रही कि नीचे जाकर बस पेड़ में फंस गई। राहगीरों ने हादसा होते देखा तो पुलिस को सूचित किया। इसके बाद जवानों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।

पुलिस का कहना है कि ड्राइवर, बस को बहुत तेज रफ्तार में चला रहा था। इसके कारण मोड़ पर बस बेकाबू हो गई और ड्राइवर संभाल नहीं पाया। हादसे में जवानों को अधिक चोटें नहीं आई है। वहीं, बस ड्राइवर मुंगेलीलाल का कहना है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। इसके चलते वह नियंत्रित नहीं कर सका। हालांकि, बस ड्राइवर पूरी तरह से सुरक्षित है। उसे चोट नहीं आई है। PTS के SP रवि कुमार ने कहा कि सभी जवान ठीक हैं।

कलकत्ता HC का निर्देश- स्कूल छात्रों को परीक्षा लिखने से नहीं रोक सकते...

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को 15 अक्टूबर तक दी जा सकती है भारत की यात्रा करने की अनुमति

कोरोना पर प्रहार, भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 90 करोड़ के पार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -