खाई में गिरी बस, 9 की हुई मौत

मंडी ​: हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र के समीप बस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। दरअसल हिमाचल परिवहन निगम की बस धर्मशाला से किनौर मुख्यालय रिकांगपियो जा रही थी। मगर जोगिंदर नगर के समीप शराब फैक्ट्री के सामने बस पहुंची ही थी कि एक अन्य बस को ओवरटेक करने के प्रयास में यात्री बस खाई में गिर गई। घटना के समय रात्रि के 8.30 बजे रहे थे।

बस के असंतुलित होते ही वाहन खाई में गिरने लगा। किसी को भी कुछ भी समझ नहीं आया। दरअसल सड़क के किनारे केबल लाईन बिछाने के लिए खुदाई की गई खुदाई कार्य के चलते वाहन असंतुलित हो गया और खाई में जा गिरा। बस में सवार यात्रियों में से 39 यात्री घायल हो गए। जबकि 9 लोगों की मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि इस बस में 55 से भी अधिक यात्री शामिल थे। बस के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही यात्रियों की खोज और बचाव की गई। अंधेरा अधिक होने से यह कार्य काफी मुश्किल था। सुबह के समय यात्रियों की सर्चिंग भी की गई। 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -