जापान में बस पहाड़ी से गिरी, 14 की मौत
जापान में बस पहाड़ी से गिरी, 14 की मौत
Share:

टोक्यो : जापान में एक पर्यटक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। मध्य जापान में हुए इस हादसे में करीब 14 पर्यटकों की मौत हो गई। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहीदे सुगा द्वारा कहा गया है कि इस दुर्घटना में करीब 14 लोगों की मोत हो गई। इस दौरान 27 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा मध्य जापान के नागानो प्रीफेसटूरी के समीप कारूआईजवा क्षेत्र में हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार जापान सरकार के मुख्य प्रवक्ता सुगा द्वारा कहा गया कि परिवहन मंत्रालय ने दुर्घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। दुर्घटना स्थल पर निरीक्षकों को भेज दिया गया है। इस बस में चालक सहित 41 लोग सवार थे। समाचार चैनल के अनुसार तड़के 2 बजे बस असंतुलित हो गई। 

दरअसल बस तेज गति से आ रही थी। अंधेरा होने के कारण बस गलत दिशा में मुड़ गई। जिसके बाद यह सड़क से अलग हटकर पहाड़ी से नीचे गिर गई। पहाड़ी से गिरते समय बस का अगला हिस्सा पेड़ से टकरा गया। अधिकांश यात्री इस समय आराम कर रहे थे। ऐसे में हादसे का जल्दी से किसी भी यात्री को अंदाज़ा नहीं लगा। उल्लेखनीय है कि पर्यटक टोक्यो से कारूलाईजवा जा रहे थे। दरअसल बस कंपनी ने स्की और स्नोबोर्डिंग छुट्टियों का पैकेज यात्रियों को उपलब्ध करवाया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -