नेपाल में बस दुर्घटनाग्रस्त, 14 की मौत
नेपाल में बस दुर्घटनाग्रस्त, 14 की मौत
Share:

काठमांडू। नेपाल के धादिड़ में एक बस दुर्घटना हो गई। बस दुर्घटना में करीब 14 लोग मारे गए जबकि 15 घायल हो गए हैं। घायलों को चिकित्सालय में उपचार दिया जा रहा है। दरअसल बस ऊॅंचे क्षेत्र में असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और नीचे गिर गई। जिसके चलते बड़े पैमाने पर लोग मारे गए हैं मिली जानकारी के अनुसार राजबिराज से काठमांडू की ओर जा रही बस लगभग 80 किलोमीटर दूर घाटबेसी बांगे मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जो शव नदी में से निकाले गए हैं उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस मामले में अधिकारी ने कहा कि जो यात्री यात्रा कर रहे थे उनकी संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

माना जा रहा है कि कुछ और लोग नदी में डूबी हुई बस में ही फंसे रह गए हैं। इन लोगों निकालने और बस के मलबे को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटनास्थल से लोगों को हटाने का कार्य किया जा रहा है।

वनप्लस 3 और वनप्लस 3t के स्मार्टफोन्स को किया गया अपडेट

जानिए क्या है वनप्लस 5टी स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन और फ़ीचर

नेपाल में ट्रांसजेंडर की शादी पर क़ानूनी मुहर

पहचान छुपाकर पाई भारतीय सेना में भर्ती!

Oneplus 5T की नई फोटो ऑनलाइन हुई लीक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -