रहना होगा बिना हिजाब के, मुस्लिम महिलाओ पर बुर्का पहनने पर लगेगा प्रतिबंध
रहना होगा बिना हिजाब के, मुस्लिम महिलाओ पर बुर्का पहनने पर लगेगा प्रतिबंध
Share:

बर्न : स्विट्जरलैंड में स्थानीय सरकार ने महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाते हुए साथ ही सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनकर दिखाई देने पर करीब साढ़े छह लाख रुपयों का जुर्माना महिलाओ पर लगाने का फैसला लिया है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के हवाले से स्थानीय सरकार ने वर्ष 2013 में बुर्का पहनने पर जनमत संग्रह कराया था। इस जनमत संग्रह में लोगो से बुर्का पहनने पर उनकी राय जानी गई थी। तीन में से 2 व्यक्तियों ने सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने के खिलाफ अपना मत दिया है। स्थानीय नेता के अनुसार, टिकिनो सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के द्वारा बुर्का पहनने पर प्रतिबंध का समर्थन किया था।

उन्होंने कहा कि सरकार यह हमेशा से चाहती थी कि जो मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनकर सार्वजनिक जगह पर घूमती दिखाई देती है उनपर बैन लगाया जाए। बुर्का पहनने का यह प्रतिबंध होटलों, रेस्टोरेंट्स, बाजार जैसी सार्वजनिक जगहों पर लगाया गया है। आपको जानकारी देते चले कि इससे पहले फ्रांस भी बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा चुका है। बता दे की इस फैसले के तहत फ्रांस में मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर 3500 से लेकर 15000 रुपयों का जुर्माना लगाया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -