बुर्के वाली लड़की को छेड़ा, विरोध किया तो काट ली जुबान
बुर्के वाली लड़की को छेड़ा, विरोध किया तो काट ली जुबान
Share:

बेंगलुरू :  यहां एक बुर्का पहने हुये लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। बताया गया है कि विरोध करने पर न केवल लड़की के साथ मारपीट की गई वहीं जुबान भी काटकर बदमाश फरार हो गये। मामले में पुलिस अब छानबीन करने में जुटी हुई है।

बीते कुछ दिन पहले ही यहां छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों को अभी पुलिस पकड़ नहीं सकी है वहीं हाल ही में हुई घटना ने महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया है। बताया गया है कि पीड़िता को बदमाशों ने पीछे से पकड़कर छेड़ा था।

इसका विरोध उसने किया तो बदमाश ने चाकू से उसकी जीभ काट ली। घायल अवस्था में पीड़िता को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है तथा पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब पीड़िता किसी जरूरी काम के लिये बजार गई थी। सुनसान क्षेत्र में बदमाशों ने मौके का फायदा उठाना चाहा था।

बेंगलुरु : नये साल के जश्न में छेड़छाड़ कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -