अब इस देश में भी नहीं पहन सकेंगे बुर्का
अब इस देश में भी नहीं पहन सकेंगे बुर्का
Share:


कट्टरपंथ के खिलाफ यूरोपीय देश लामबंद होते जा रहे हैं। लगता है कि यूरोपीय देशों ने कट्टरपंथ के खात्मे को लेकर कमर कस ली है। अगर हम बात करें, बुर्का बैन की, तो यूरोप के कई देश इसे अपने यहां बैन कर चुके हैं। अब ताजा मामला नीदरलैंड का है। नीदरलैंड ने कड़ा कदम उठाते हुए देश में बुर्का पहनने पर पाबंदी लगा दी है। 

जानकारी के अनुसार, नीदरलैंड ने न केवल बुर्का बैन किया है, बल्कि हिजाब को भी बैन कर दिया है।  नए कानून के मु​ताबिक, अब देश में सार्वजनिक परिवहन, शैक्षिक और स्वास्थ्य संस्थाओं एवं सरकारी कार्यालयों में महिलाएं बुर्का नहीं पहनेंगी। हालांकि सड़कों पर आते—जाते हुए वह इसे पहन सकती हैं, लेकिन अगर पुलिस चाहे, तो जांच के लिए उनका बुर्का निकलवा सकती है। दरअसल, नीदरलैंड में बुर्का पहनने के खिलाफ पिछले दिनों कई प्रदर्शन् हुए,​ जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया। नीदरलैंड अकेला ऐसा यूरोपीय देश नहीं है, जिसने बुर्का पर प्रतिबंध लगाया है, बल्कि इसके पहले कई यूरोपीय देश ऐसा कर चुके हैं। 


बता दें कि नीदरलैंड से पहले फ्रांस, बेल्जियम, डेनमार्क, आॅस्ट्रिया और बुल्गारिया भी बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। इन सभी देशों में सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढंकना बैन है। वहीं स्विटजरलैंड सरकार ने हालांकि अभी बुर्का बैन करने की याचिका को ठुकरा दिया, लेकिन इस मुद्दे को लेकर वहां पर जनमत संग्रह कराने की योजना है। इसके अलावा स्पेन और इटली में  भी कुछ जगहों पर बुर्का या हिजाब नहीं पहन सकते।  

Video: न जाने कैसे बिना पिए मुँह से पानी निकाल लेता है यह शख्स

अद्भुत जीभ से बनाया गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

बेटी ने कराया पिता को स्तनपान..!

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -