लाल और हरे निशान के बीच झूला शेयर बाजार, सेंसेक्स में हुई बढ़त, निफ्टी में आई गिरावट
लाल और हरे निशान के बीच झूला शेयर बाजार, सेंसेक्स में हुई बढ़त, निफ्टी में आई गिरावट
Share:

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में तेजड़ियों (खरीदने वालों) तथा मंदड़ियों (बेचने वालों) के मध्य बड़ी जोर-आजमाइश हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 0.09% मतलब 41.75 अंक की मजबूती के साथ 48,732.55 अंक पर रहा। इसके उलट एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 0.13% की गिरावट के साथ 14,677.80 अंक पर रहा।

एनएसई निफ्टी के 15 शेयर मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि 34 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जहां तक सेंसेक्स की बात है तो उसके 10 शेयरों में मजबूती जबकि 20 शेयरों में कमी आई। वही इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 471.01 अंक नीचे 48,690.80 रहा था। वहीं, निफ्टी 154.25 अंक की गिरावट के साथ 14,696.50 पर बंद हुआ था। गुरुवार को ईद पर शेयर बाजार बंद थे।

वही शुक्रवार को निफ्टी मजबूती के रुझान के साथ खुला, मगर 14,750 पॉइंट का अहम लेवल पार करने में नाकामयाब रहा। उसके पश्चात् पूरे दिन पिछले बंद स्तर के पास सीमित दायरे में घूमता रहा। निचले स्तरों पर हुई बिकवाली से इसमें सुधार आया लेकिन कमजोरी के साथ 14,700 पॉइंट से नीचे बंद हुआ। बीते तीन दिनों से बाजार में बना गिरावट का यह रुझान कुछ समय जारी रह सकता है।

हिताची इंडिया नेशनल इनोवेशन चैलेंज 'APPATHON' में चमके केरल के स्टार्टअप

टेकस्टार्स बैंगलोर ने भारत में तीसरे समूह के लिए 9 स्टार्टअप चुने

जियो द्वारा अपने ग्राहकों के लिए 2 ऑफर्स की घोषणा के बाद रिलायंस शेयर की कीमतों में आया उछाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -