बुलेट रेल प्रोजेक्ट के शिलान्यास के बाद, मोदी - आबे पहुॅंचे दांडी कुटीर
बुलेट रेल प्रोजेक्ट के शिलान्यास के बाद, मोदी - आबे पहुॅंचे दांडी कुटीर
Share:

अहमदाबाद। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत पहुॅंचे। बुधवार को भारत पहुॅंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुलेट रेल प्रोजेक्ट और आपसी समन्वय से होने वाले विकास को लेकर अपनी बात कही। भारत के लिए अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली बुलेट रेल के प्रोजेक्ट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह प्रोजेक्ट लगभग 1 लाख करोड़ रूपए का है।

प्रोजेक्ट के शिलान्यास के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे दांडी कुटीर संग्रहालय पहुॅंचे। यहाॅं दोनों का सूत की माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे को कुटीर के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वाधीनता के 70 वर्ष बाद बुलेट रेल प्रोजेक्ट का भूमि पूजन हुआ है। जब स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होंगे तो मैं और शिंजो एक साथ बुलेट रेल की यात्रा करेंगे।

भले ही बुलेट रेल जापान की तकनीक से विकसित होगी लेकिन इसके संसाधनों का निर्माण भारत में होगा। यह सब मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत होगा और इससे भारत में रोजगार बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि बंधे हुए सपनों के साथ आगे बढ़ना मुश्किल है। बुलेट ट्रेन ने ही जापान को बदला है। जापान ने बुलेट ट्रेन के लिए 88 हजार करोड़ रुपए का लोन दिया, जिस पर 0.1 प्रतिशत ब्याज लिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रेलवे के विकास के बाद ही अमेरिका आगे बढ़ा। ऐसे में यह प्रोजेक्ट भारत के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए शिंजो आबे ने निजी रूप से रुचि दिखाई, इसलिए तेजी से काम हो रहा है। जापान ने दिखा दिया है कि वो भारत का सबसे मजबूत दोस्त है। शिंजो आबे ने अपने उद्बोधन में हिंदी का उपयोग किया।

शुरूआत हिंदी के संबोधन - नमस्कार, से करने के बाद उन्होंने कहा कि भारत और जापान की दोस्ती सिर्फ द्विपक्षीय नहीं है, यह विश्व व्यवस्था की है। जापान पूरी तरह से मेक इन इंडिया का समर्थन करता है। आबे ने कहा कि मैं और पीएम मोदी जय इंडिया, जय जापान का सपना साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि अगली बार जब भारत आऊंगा तो बुलेट ट्रेन में बैठूंगा। इस मौके पर गुजरात सीएम विजय रुपानी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

शिंजो आबे के साथ PM मोदी पहुंचे 'सिद्दी सैयद मस्जिद'

जापानी रैसलर ने जीता 'मे यंग क्लासिक' का ख़िताब

जापान के PM का हुआ भव्य स्वागत, नजर आया हिंदुस्तानी रंग

आबे के अभिनंदन को अहमदाबाद आतुर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -