आज तक आप सभी ने कई वीडियो वायरल होते हुए देखे होंगे जो कभी मजेदार होते हैं तो कभी धमाकेदार। अब इस समय भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों के होश उड़ा रहा है। यह वीडियो एक भैंस का है। जी हाँ, इस समय सोशल मीडिया पर एक भैंस अपने अनोखे करतब के लिए लोगों का दिल जीत रही है। आप देख सकते हैं यह भैंस अपनी सींग से अनोखा स्टंट करते हुए नजर आ रही है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़े हुए हैं। इस समय इस भैंस का यही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस भैंस को देखने के बाद इसे काफी टैलेंटेड बता रहे हैं।
Hamaare desh mein toh bhains bhi kalaakar hai pic.twitter.com/rVJ9TLiBEX
— Tishaa Dogra (@DograTishaa) September 22, 2021
भैंस का कारनामा वाकई में चौकाने वाला है और इस कारनामे ने हर किसी को उसका फैन दिया है। आप देख सकते हैं यह भैंस अपनी सींग पर एक प्लास्टिक का टब रखकर उसे बड़ी तेजी से गोल-गोल घुमा रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @DograTishaa नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को साथ कैप्शन में लिखा है- ''हमारे देश में तो भैंस भी कलाकार है।'' यह वीडियो मात्र 23 सेकेंड का है और इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक भैंस खूंटे से बंधी हुई जमीन पर बैठी है।
वहीँ उसके एक सींग में प्लास्टिक का टब अटका हुआ है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो उसे निकालने की कोशिश कर रही है, लेकिन, जब वो अपनी गर्दन घुमाती है तो उसके सींग में फंसा टब गोल-गोल घूमने लगता है। अब इसी को देख लोग भैंस को टेलेंटेड बता रहे हैं। कई लोग इस वीडियो को प्यार दे रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 49 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
महाराष्ट्र: 33 लोगों ने बारी-बारी से लूटी नाबालिग की आबरू, 24 गिरफ्तार
असम में फिर हिंसक झड़प, दो प्रदर्शनकारियों की मौत
परेशानी मुक्त होगी भारत यात्रा की यात्रा, नेपाल सरकार ने दी ये खास सुविधा