पड़ोसी की टंकी से भैंस ने पानी क्या पी लिया,शुरू हो गया खूनी संघर्ष
पड़ोसी की टंकी से भैंस ने पानी क्या पी लिया,शुरू हो गया खूनी संघर्ष
Share:

डीग/भरतपुर : डीग भरतपुर मे एक ऐसी अजीबो गरीब घटना सामने आई जिसमे एक छोटी सी बात पर खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में एक परिवार ने दूसरे परिवार पर लाठी-फरसे और पत्थरों से हमला बोल दिया। एक के बाद एक कर दूसरे परिवार के 5 सदस्यो को घायल कर दिया।

एक सदस्य पर तो दूसरा पक्ष इस कदर टूट पड़ा कि उसकी हालत इतनी गंभीर हो गई और उसे भरतपुर के हॉस्पिटल ले जाया गया है। छोटी सी बात पर हुआ बवाल घटना है की कटहरा गांव के रामकिशन के परिवार की एक भैंस पास ही रहने वाले ऊधमसिंह के घर के पास चली गई। यहां बाहर रखी पानी टंकी में से पानी पीने लगी। बस इतनी सी बात पर ऊदम सिंह और उनके परिवार के लोग गुस्से से लाल हो गए।

तेश मे आकार बारी बारी से राम किशन के परिवार पर टूट पड़े। उन्होंने लाठियां उठाईं, फरसा और पत्थरों का सहारा लिया। यानी जो हाथ लगा, उसी से हमला बोल दिया। गांव में बीच-बचाव करने वालों की भी नहीं चली। जैसे-तैसे हमला रोका गया, लेकिन तब तक परिवार के 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

4 घायलों को गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक को भरतपुर के अस्पताल में। मौके पर पाहुची पुलिस ने मामला शांत करवाया और घायलो को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया। फिलहाल जानकारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -