ये भैंस ऑडी से भी महंगी है, 29 लीटर देती है दूध
ये भैंस ऑडी से भी महंगी है, 29 लीटर देती है दूध
Share:

भिवानी : आप कल्पना भी नही कर सकते कि एक भैंस इतनी महंगी है कि उसकी कीमत एक ऑडी कार से भी ज्यादा है। हरियाणा की मुर्राह नस्ल की भैंस बेशकीमती है। यह भैंस किसानों के लिए न केवल पालन पोषण का जरिया है बल्कि उनके लिए यह एक वरदान साबित हो रही है। इसलिए हरियाणा में कहा जाता है कि जिसके घर में काली उसके घर में रोजाना दीवाली। मुर्राह नस्ल की भैंस को काला सोना कहा जाता है।

भिवानी के गुजरानी गांव के इस भैंस की कीमत 56 लाख रुपए है। इलाके में एक दुध की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें इस भैंस ने बता दिया कि क्यों वो इतनी बेशकीमती है। भैंस ने इस दौरान 29 किलो 500 ग्राम दूध दिया और एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से अलग-अलग नस्लों की भैंसे आई थी। इस प्रतियोगिता में जिस भैंस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उसने 27 किलो 500 ग्राम और तीसरा अंक हासिल करने वाली भैंस ने 21 किलो दूध देकर बाजी मारा।

इस भैंस के मालिक रामफल ने कहा कि वो मुर्राह नस्ल की भैंस से धन्य हो गए है। उन्हें इस भैंस से इतना लगाव है कि उन्होनें इसका नामकरण भी किया है- देवी। इससे पहले देवी ने 26 किलो 300 ग्राम दूध देकर रिकॉर्ड बनाया था। इस साल उसे हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी 51 हजार रु देकर सम्मानित किया। इस भैंस के मालिक ने कहा कि इसकी कीमत 56 लाख रुपए आंकी गई है और साथ ही देवेंद्र कोच नाम के व्यक्ति ऑडी कार तक देने को तैयार हो गए।

लेकिन उनका कहना है कि वो अपनी भैंस को नहीं बेचेंगे। वो अपनी भैंस को चना, हरा घास, खल बिनौने व मेथी भरपूर मात्रा में खिलाते है। पशुपालनविभाग के उपनिदेशक डॉ जयसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 6 भैंसो ने भाग लिया था। जिसमें राम सिंह की भैंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होने कहा कि शायद ही कोई ऐसी भैंस हो जो इतनी बड़ी मात्रा में दूध देती हो।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -