इस वजह से आज पेश नहीं होगा मध्य प्रदेश सरकार का बजट!
इस वजह से आज पेश नहीं होगा मध्य प्रदेश सरकार का बजट!
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के बजट को लेकर अब अटकले लग रहीं हैं। जी दरअसल आज बजट को शायद ही पेश किया जाए। सामने आने वाली खबरों के मुताबिक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का आज निधन होने के कारण बजट पेश नहीं हो सकेगा। कुछ सूत्रों का कहना है , 'आज सरकार बजट पेश न करने का फैसला ले सकती है।' आप सभी को बता दें कि खंडवा के सांसद नंदकुमार सिंह का निधन दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हुआ है। वह बीते 1 महीने से दिल्ली में भर्ती थे।

बीते 11 जनवरी को वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे उसके बाद उनका इलाज भोपाल के अस्पताल में चल रहा था। वहीँ अधिक सीरियस होने के कारण उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था लेकिन यहाँ आज उनका निधन हो गया है। अब आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा जो पैतृक नगर शाहपुर जिला बुरहानपुर में होगा। आप जानते ही होंगे उनके निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना जताई है। उन्होंने ट्वीट कर शोक जताया है।

ट्वीट में उन्होंने कहा, 'लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं।' इसी के साथ शिवराज सिंह चौहान ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन को निजी क्षति बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।'

सीएम कैप्टन अमरिंदर ने इस शख्स को दिया पंजाब जिताने का जिम्मा

MyHeritage ने लॉन्च की एक नई AI- संचालित सेवा, जानिए क्या है फायदे?

घर के बाहर बैठ कर बेटा कर रहा था अपने पिता का इंतज़ार और फिर हुआ घटना का शिकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -