भगवान बुद्ध के इन उपदेशों को अपनाने के बाद बदल जाएगा आपका जीवन
भगवान बुद्ध के इन उपदेशों को अपनाने के बाद बदल जाएगा आपका जीवन
Share:

बुद्ध भगवान ने अपने उपदेशों से ना जाने कितने ही लोगों के जीवन को धन्य कर दिया। ऐसे में आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन हम आपको बताने जा रहे हैं भगवान बुद्ध के दिए गए कुछ ख़ास और अहम उपदेश।


1.मनुष्य को अगर अपने जीवन में खुशियां प्राप्त करनी है तो उसे न तो अपने भूतकाल में उलझना चाहिए और न हीं अपने भविष्य की चिंता करनी चाहिए । मनुष्य को केवल अपने वर्तमान पर ही ध्यान देना चाहिए।

2.मनुष्य को अपने जीवन में क्रोध की सजा नहीं मिलती है बल्कि मनुष्य को क्रोध से सजा मिलती है।

3.मनुष्य हजारों लड़ाईयां जीतकर भी विजयी नहीं होता। लेकिन जिस दिन वह अपने ऊपर विजय प्राप्त कर लेता है। उसी दिन वह विजयी बन जाता है।

4. दुनियां में तीन चीजें ऐसी हैं जो कभी नहीं छिप सकती सूर्य - चंद्र और सच।

5.मनुष्य के अपने जीवन में मंजिल या लक्ष्य को पाने से अच्छी उसकी यात्रा होनी चाहिए। जैसे हजारो शब्दों से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति प्रदान करता हो।

6.जीवन में कभी भी बुराई से बुराई को कभी ख़त्म नहीं किया जा सकता। मनुष्य की बुराईयां उसके जीवन से प्रेम को खत्म कर देती है।

7.सत्य पर चलने वाला मनुष्य अपने जीवन में सिर्फ दो ही गलतिया कर सकता है या तो पूरा रास्ता तय नहीं करता या फिर शुरुवात ही नहीं करता।

8.क्रोधित होने का मतलब है । जलाता हुआ कोयला किसी दूसरे पर फेंकना।जो सबसे पहले आपके ही हाथों को जलाता है।

9.एक जलते हुए दीपक से हजारो दीपकों को जला सकते हो फिर भी दीपक की रोशनी काम नहीं होती। उसी प्रकार यदि आप में गुण हैं तो किसी के बुराई करने से वह समाप्त नहीं हो सकते।

10. जीवन में खुशियां बांटने से बढ़ती हैं कभी कम नहीं होती। इसलिए मनुष्य को अपने जीवन में हमेशा दूसरों की खुशीयों का ध्यान रखना चाहिए।

11. हम जो कुछ भी है वो हमने आज तक क्या सोचा है, इस बात का परिणाम है जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं।

12. क्रोध को पाले रखना खुद जहर पीकर दूसरे के मरने की अपक्षा करने के समान है।

13. हजारों खोखले शब्दों से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति लाएं।


14. तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकती,चंद्रमा, सूर्य और सत्य।


15. क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने की नीयत से पकड़े रहने के समान है इसमें आप ही जलते हैं।


16. मै कभी नही देखता कि क्या किया जा चुका है, मैं हमेशा देखता हूं कि क्या किया जाना बाकी है।

17. यदि आप दिशा नहीं बदलते हैं तो संभवत : आप वहीं पहुंच जाएगे जहां आप जा रहे हैं।


18. आप केवल वहीं खाते हैं, जिसमे आप चिपक जाते हैं।


19. हर सुबह हम पुन: जन्म लेते हैं हम आज क्या करते है यही सबसे अधिक मायने रखता है।


20. एक मोमबत्ती से हजारों मोमबत्तियां जलाई जा सकती है, और उस मोमबत्ती का जीवन घटेगा नहीं, खुशी कभी भी बांटने से घटती नहीं है।

उत्तराखंड CM रावत को IMA का खुला खत, कहा- बाबा रामदेव पर कड़ी कार्रवाई हो

गर्मियों में इस तरह करें घर की सजावट

जम्मू कश्मीर प्रशासन का कमाल, शोपियां में 45+ आयुवर्ग के सभी लोगों का टीकाकरण संपन्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -