26 मई को है बुद्ध पूर्णिमा, यहाँ जानिए कुछ महत्वपूर्ण बातें
26 मई को है बुद्ध पूर्णिमा, यहाँ जानिए कुछ महत्वपूर्ण बातें
Share:

हर साल मनाई जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा इस साल 26 मई 2021 को मनाई जाने वाली है। आप सभी को बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा केवल बौद्ध धर्म के लिए ही नहीं बल्कि हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। कहा जाता है बुद्ध विष्णु के नौवें अवतार हैं। ऐसे में हिन्दुओं के लिए भी बुद्ध पूर्णिमा का दिन पवित्र माना जाता है। आप सभी को बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। जी दरअसल यह गौतम बुद्ध की जयंती है और उनका निर्वाण दिवस भी। कहते हैं इसी दिन भगवान बुद्ध को बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी। कहते हैं कि गृहत्याग के पश्चात सिद्धार्थ सात वर्षों तक वन में भटकते रहे और फिर उन्होंने कठोर तप किया और अंततः वैशाख पूर्णिमा के दिन बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें बुद्धत्व ज्ञान की प्राप्ति हुई। उसी के बाद से यह दिन बुद्ध पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है। आइए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण बातें।

1. कहा जाता है श्रीलंकाई इस दिन को 'वेसाक' उत्सव के रूप में मनाते हैं जो 'वैशाख' शब्द का अपभ्रंश है।

2. कहा जाता है यह वह दिन है जब बौद्ध घरों में दीपक जलाते हैं और फूलों से घरों को सजाते है।

3. आपको बता दें कि दुनियाभर से बौद्ध धर्म के अनुयायी बोधगया आते हैं और प्रार्थनाएं करते हैं।

4. कहा जाता है इस दिन बौद्ध धर्म के धर्मग्रंथों का निरंतर पाठ किया जाता है।
5. इस दिन मंदिरों व घरों में अगरबत्ती लगाई जाती है और मूर्ति पर फल-फूल चढ़ाकर, दीपक जलाकर पूजा की जाती है।

6. इस दिन बोधिवृक्ष की पूजा की जाती है। अतः उसकी शाखाओं पर हार व रंगीन पताकाएँ सजाई जाती हैं। इसके अलावा जड़ों में दूध व सुगंधित पानी डाला जाता है।

7. इस दिन मांसाहार नहीं किया जाता क्योंकि बुद्ध पशु हिंसा के विरोधी थे।

8. कहत हैं इस दिन किए गए अच्छे कार्यों से पुण्य की प्राप्ति होती है।
9. कहा जाता है इस दिन ही पक्षियों को पिंजरे से मुक्त कर खुले आकाश में छोड़ा जाता है।

10. इस दिन गरीबों को भोजन व वस्त्र दिए जाते हैं।

बंगाल में हिंसा के बाद हज़ारों लोगों ने किया पलायन, ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

जयंत चौधरी को मिली अजित सिंह की कुर्सी, चुने गए रालोद के अध्यक्ष

MP: धर्मगुरु की शवयात्रा में हज़ारों की संख्या में जुटे लोग, प्रशासन के टोकने पर किया हंगामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -