जिलापंचायत अध्यक्ष के वाहन में मिली करोड़ों की नकदी, BSP पर उठे सवाल
जिलापंचायत अध्यक्ष के वाहन में मिली करोड़ों की नकदी, BSP पर उठे सवाल
Share:

बरेली : हाल ही में उत्तरप्रदेश पुलिस ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुचना पर बीएसपी नेता अंजुम बेगम के वाहन से 1 करोड़ रूपए बरामद किए गए। बता दे कि अखिलेश यादव को व्हाट्सएप पर इसकी सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार जब चैकपोस्ट पर पुलिस ने इस वाहन को रोका तो बीएसपी नेता और हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष अंजुम बेगम पति और जेठ सहित 6 लोगों के साथ लखनऊ की यात्रा पर थीं। रास्ते में बेगम के वाहन में करोड़ों रूपए भरे हुए होने की जानकारी मिली तो उनके वाहन को नेशनल हाईवे 28 पर रोक लिया गया। इस दौरान फतेहगंज पश्चिम में पुलिस ने वाहन को ट्रेस कर फतेहगंज पूर्व में पकड़ लिया। मामले में यह जानकारी सामने आई कि SSP के आवास पर उन्हें लाया गया।

इस दौरान घंटों पूछताछ करने के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में वाहनों की जांच की गई। वाहन में करीब 3 बैग बरामद हुए। जब इन बैग्स को खोला गया तो उसमें नोट मिले। जब इनकी गिनती का अनुमान लगाया गया तो ये करीब 1 करोड़ 1 लाख रूपए के तौर पर होने की बात सामने आई। मामले में पुलिस ने अंजुम बेगम उनके पति आमिर आलम और जेठ शाहिद सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में बैग में करोड़ों की राशि होने की जानकारी मिली। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -