हरियाणा चुनाव से ठीक पहले मायावती को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए कैथल से प्रत्याशी
हरियाणा चुनाव से ठीक पहले मायावती को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए कैथल से प्रत्याशी
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पूर्व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक बार फिर करारा झटका लगा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कैथल से बसपा उम्मीदवार मदन लाल गुर्जर ने कांग्रेस का दामन थम लिया हैं। मदन लाल कैथल से कांग्रेस के उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला का समर्थन कर रहे हैं। मदन लाल रणदीप सुरजेवाला की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। 

कैथल से इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के जिलाध्यक्ष धर्मवीर केमिस्ट ने भी कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि, इससे पहले शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री और तीन बार के MLA करतार सिंह ने बसपा का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने भाजपा मुख्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई है।

अरुण सिंह ने इस अवसर पर कहा था कि, "पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने भाजपा की सदस्यता ली है। क्योंकि मेरे लिए देशहित के आगे कुछ भी नहीं है। कश्मीर से संविधान की धारा 370 हटाने के मुद्दे पर मैं मोदी सरकार का समर्थन करता हूं और इससे प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हुआ, क्योंकि भाजपा ही देश को आगे ले जा सकती है।"

सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अभियान में मारे गए इस्लामिक स्टेट के 10 आतंकवादी

केपटाउन में मानेगा दिवाली का जश्न, अदालत ने आतिशबाजी को दी मंजूरी

अयोध्या मामले पर VHP का बड़ा बयान, कहा- समझौते में कोई दिलचस्पी नहीं, कोर्ट के फैसले का इंतज़ार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -