MP में तेज आंधी के कारण गिरा BSNL का टावर, कई लोग हुए लहूलुहान
MP में तेज आंधी के कारण गिरा BSNL का टावर, कई लोग हुए लहूलुहान
Share:

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश में कुछ दिनों के अंतराल पर बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी है। शुक्रवार को सूबे के कुछ भागों में तेज आंधी तूफान के साथ वर्षा हुई। बुरहानपुर में तेज आंधी तूफान के चलते जिला BSNL दफ्तर पर लगा टावर गिर गया जिससे एक मकान और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। चोटिल व्यक्तियों में एक बच्चा भी सम्मिलित है। 

मौसम विभाग के अनुसार तो सूबे में शनिवार को भी मौसम खराब रहेगा। विशेष रूप से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। इस के चलते तेज रफ्तार आंधी भी चल सकती है। बुरहानपुर में आए तेज आंधी तूफान में शनवारा स्थित BSNL मुख्य कार्यालय की छत पर लगा टावर आंधी की वजह से अचानक गिर पड़ा। टावर गिरने से BSNL दफ्तर के पीछे गोटिया पीर क्षेत्र स्थित शाह एन्ड शाह, बादशाह स्टील एवं अन्य लोहा मटेरियल की दुकानों को काफी नुकसान हुआ। एक मकान भी टावर की जद में आ गया जिससे उसमें रह रहे 3 लोग हुए चोटिल हो गए। चोटिल व्यक्तियों में एक बच्चा भी सम्मिलित है। सभी चोटिल व्यक्तियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। 

वही एक दुकान संचालक ने बताया कि टावर गिरने से उनका पूरा गोदाम ढह गया। एक मकान पर भी टावर का कुछ भाग गिरा है जिसमें 3 लोग चोटिल हो गए। निगम में उपनेता प्रतिपक्ष अमर यादव ने कहा कि प्रशासन से मांग है कि पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही शहर में लगे सभी टावरों की तहकीकात कराई जाए जिससे ऐसी घटना दोबारा ना हो। टावर गिरने की घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

समीर वानखेड़े को दाऊद इब्राहिम के नाम से मिल रही धमकी, पूर्व NCB अफसर की पत्नी ने दी जानकारी

72 घंटे से बंद है नेशनल हाईवे, भूख-प्यास से बेहाल 600 यात्री

भीषण गर्मी की चपेट में झारखंड ! जानिए चिलचिलाती धुप से कब मिलेगी राहत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -