7 वें वेतनमान को लेकर BSNL कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल
7 वें वेतनमान को लेकर BSNL कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल
Share:

औरैया। मंगलवार को भारत संचार निगम लिमिटेड में कामकाज ठप रहा। दरअसल कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की गई। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम आॅफ बीएसएनएल और बीएसएनएल के आह्वान पर की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त हड़ताल 13 दिसंबर तक जारी रखे जाने की चेतावनी दी गई है। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने मांग की है कि, दूरसंचार के क्षेत्र में कंपनियों की निजी भागीदारी को न बढ़ाने पर जोर दिया गया यह भी मांग की गई कि कंपनियों को बीएसएनएल के टाॅवर किराये पर न दिए जाऐं।

कर्मचारियों ने मांग की कि उन्हें सातवें वेतन मान का लाभ जल्द से जल्द दिया जाए। उन्हें वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि उनकी मांगें जल्द से जल्द न मानी गईं तो फिर कर्मचारी 13 दिसंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने विरोध स्वरूप कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी दी है।

उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो फिर वे अपना आंदोलन तेज कर देंगे और हड़ताल को और आगे बढ़ा देंगे। इस दौरान विनय त्रिपाठी, डीएस गौर, हलीम खान, श्रीकांत शुक्ला, नाथूराम राजेंद्र सिंह समेत बड़े पैमाने प कर्मचारी मौजूद थे।

BSNL में होनी हैं भर्तियां, 12वीं पास करें आवेदन

BSNL ने पेश किया धमाकेदार ऑफर

BSNL में नौकरी का शानदार अवसर, 1 लाख रु होगी सैलरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -