भारतीय सीमा में घुस रहा था पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF ने किया ढेर
भारतीय सीमा में घुस रहा था पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF ने किया ढेर
Share:

श्रीनगर: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक उच्च अधिकारी ने बताया है कि सांबा सेक्टर में 200 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल ने ढेर कर दिया है। उन्होंने कहा कि, "बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि (2.35 बजे) के दौरान, BSF के जवानों ने एक सीमा चौकी के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को देखा था।''

अधिकारी ने बताया कि ''घुसपैठिये ने हमारे क्षेत्र में करीब 100 मीटर अंदर प्रवेश कर लिया था। उसने हमारे सैनिकों द्वारा रोकने और बाद में गोली चलाने की चेतावनी को बार-बार नजरअंदाज किया। उसका शव अभी भी वहीं पड़ा है।'' हालांकि, घुसपैठिए की शिनाख्त के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इसी तरह की एक घटना में, BSF ने 2 और 3 मई की रात को पंजाब के फिरोजपुर जिले में इंडियन बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को ढेर कर दिया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच 24 से 25 फरवरी की मध्य रात्रि को युद्ध विराम का ऐलान किया गया था। भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के डायरेक्टर जनरलों के बीच चर्चा के बाद दोनों पक्ष नियंत्रण रेखा (LoC) और अन्य सभी क्षेत्रों में फायरिंग रोकने पर सहमत हुए थे, लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान लगातार सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता रहता है।

गूगल हाइब्रिड कार्यस्थल को करेगा टेकओवर

कोरोना काल में पेंशनधारियों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

ईएमआई: RBI ने एक बार फिर से दी छोटे कर्जदारों को छूट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -