अनजाने में बॉर्डर पार कर पाकिस्तान में घुस गया BSF का जवान, PAK रेंजर्स ने पकड़ा
अनजाने में बॉर्डर पार कर पाकिस्तान में घुस गया BSF का जवान, PAK रेंजर्स ने पकड़ा
Share:

श्रीनगर: पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक और भारतीय सेना के एक जवान को पकड़ लिया है। ‘बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स’ (BSF) का जवान पंजाब सेक्टर में गश्त कर रहा था। इसी दौरान गलती से बुधवार (7 दिसंबर) को वो भारत-पाकिस्तान बॉर्डर को पार गया, जिसके बाद पाक रेंजर्स ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि पाक रेंजर्स ने अभी तक भारतीय सेना के जवान को वापस नहीं सौंपा है। हालांकि उन्हें इसकी प्रतीक्षा है।

बता दें कि, गश्ती के दौरान पाकिस्तान सीमा में प्रवेश करने की यह महीने में (दिसंबर में) दूसरी घटना है। इससे पहले एक दिसंबर को भारत-पाक सरहद पर गश्त के दौरान एक जवान पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया था। उसी दिन पाकिस्तान रेंजर्स ने फ्लैग मीटिंग के बाद जवान को वापस BSF के हवाले कर दिया था। यह जवान अबोहर सेक्टर स्थित बल के एक चौकी के पास ‘जीरो लाइन’ पर पेट्रोलिंग कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि नए मामले में BSF जवान बुधवार सुबह बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण बॉर्डर पार कर गया, जिसके बाद पाक रेंजर्स ने उसे पकड़ लिया।

BSF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है, ‘BSF और पाक रेंजर्स एक-दूसरे के संपर्क में हैं। जवान को रिहा किए जाने के मामले में जानकारी की प्रतीक्षा है।’ पंजाब के अबोहर सेक्टर में घने कोहरे के कारण जवान ‘जीरो लाइन’ नहीं देख पाया, लिहाजा वो इसे पार कर पाकिस्तानी बॉर्डर के भीतर प्रवेश कर गया। बता दें कि, पाकिस्तान में बैठे तस्कर अक्सर ठंड के मौसम में कोहरे का लाभ उठाकर हथियारों और नशीले पदार्थ की तस्करी करते हैं। इसे रोकने के लिए BSF के जवान इलाके में पेट्रोलिंग करते हैं। सर्दियों में सुबह के मौसम में दूर-दूर तक काफी कोहरा छाया रहता है, जिससे पूरे इलाके में गश्त करने में जवानों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' बरपाएगा कहर, 3 राज्यों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

हिमाचल में सरकार बनाने की ओर कांग्रेस, भाजपा के 3 मंत्री चुनाव हारे, AAP की दुर्गति

अपने ही घर में नहीं जा पाई वृद्ध महिला, क्योंकि अंदर नाश्ता कर रहे थे 'राहुल गांधी' और कांग्रेसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -