गुरदासपुर में BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया
गुरदासपुर में BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया
Share:

गुरदासपुर। पंजाब में एक बार फिर आतंकियों द्वारा क्षेत्र को अस्थिर करने का प्रयास किया गया है। हालांकि इस घुसपैठ को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने नाकाम कर दिया है। दरअसल सोमवार की सुबह पंजाब राज्य के गुरदासपुर में बीएसएफ के जवानों ने 6.20 बजे कार्रवाई की। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पहाड़ीपुर में घुसपैठिए को देखा।

उसे चेतावनी दी गई। वह सीमा पार कर आगे प्रवेश करने जा रहा था। जब घुसपैठिया नहीं रूका तो जवानों ने गोलियां दाग दीं। ऐसे में फायरिंग से घुसपैठिये की मौत हो गई। गौरतलब है कि आतंकियों द्वारा जम्मू कश्मीर में भी घुसपैठ के प्रयास किए जाते रहे हैं। 19 मार्च को पाकिस्तान की सेना ने जम्मू और कश्मीर के राजौरी व पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप गोलीबारी कर दी थी।

भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से आने वाले आतंकी घुसपैठ करने में लगे हैं। आतंकियों को जवानों द्वारा मार गिराया जाता है। कई बार दोनों ओर से जमकर फायरिंग भी होती है।

आतंकी हमला नहीं था वेस्टमिंस्टर अटैक!

रूस के सैन्य ठिकाने पर आतंकी हमला, 6 रूसी सैनिकों की मौत

लंदन संसद हमले में पकड़े गए 7 लोगों को छोड़ा 2 से हो रही पूछताछ

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -