रहस्यमयी परिस्थिति में भाई-बहन की मौत, घर में मिली दोनों की लाश
रहस्यमयी परिस्थिति में भाई-बहन की मौत, घर में मिली दोनों की लाश
Share:

रांची: झारखंड के रांची जिले के धुर्वा थाना क्षेत्र के एक घर से रहस्यमयी परिस्थिति में भाई-बहन का शव बरामद हुआ है। भाई की उम्र 35 वर्ष तो बहन की आयु 30 वर्ष बताई जा रही है।  धुर्वा के B -II – 372 से मंगलवार की सुबह दोनों की लाशें बरामद की गई हैं। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। फिलहाल दोनों के मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि इनके पिता एनके राय CISF में जवान हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है। फिलहाल इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही मौत की वजहों का पता चल सकेगा। हालांकि, मृतक के पिता भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं। उनका कहना है कि दोनों बहुत समय से बीमार चल रहे थे और इसी के कारण उनकी मौत हो गई है। 

वहीं, पुलिस का कहना है कि शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहूंचा दिया गया है।  जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस घटना का खुलासा किया जाएगा। 

शिवराज सरकार ने दिया 45 लाख कोविशील्ड वैक्सीन का ऑर्डर

लगातार चौथे दिन गिरे सोने के दाम, जानिए क्या है आज का भाव

तय हुआ बैंकों के MD और CEO का कार्यकाल, RBI ने जारी किया आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -