तुझसे शादी कर लूंगा बोलकर, भाई ने कई सालो तक बहन को बनाया हवस का शिकार
तुझसे शादी कर लूंगा बोलकर, भाई ने कई सालो तक बहन को बनाया हवस का शिकार
Share:

आजमगढ़ : एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर कई सालों तक युवती को दुष्कर्म का शिकार बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध का वीडियो भी बना लिया जिसको वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। इतना ही नही लड़की के प्रैग्नेंट हो जाने के बाद आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया।जब आरोपी का मन भर गया तो उसने शादी से इंकार कर दिया। अपनी गलती और धोखे का अहसास होने पर लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के मुताबिक मामला जहानागंज क्षेत्र का है। यहाँ के रहने वाली लड़की को दूर के रिश्ते में लगने वाले भाई ने शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी युवक कई सालों से लड़की के साथ दुष्कर्म करते आ रहा था। आरोपी ने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया था जिसको इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उसे हवस का शिकार बनाता रहा। लड़की जब भी शादी की बात कहती तो वह टाल देता था।। पीड़ित युवती इस दौरान प्रैग्नेंट भी हो गई जिसका आरोपी ने गर्भपात कर दिया।

कई सालों तक दुष्कर्म का शिकार होने के बाद पीड़ित लड़की ने जब शादी का दबाब बनाया तो आरोपी ने शादी के लिए दहेज़ में कार की डिमांड रख दी। लड़की द्वारा घर की आर्थिक स्थीति का हवाला देने के बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। परेशान होकर युवती ने थाने में मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नही की। कई बार थाने का चक्कर लगाने के बाद पीड़ित लड़की के परिजनों जे आलाअधिकारियो से मामले की शिकायत की।

लड़की को शराब पिलाकर अपने घर ले गया फिल्म डायरेक्टर, फिर उसके साथ की हैवानियत

महिला की चीख से गूंज उठी सड़के, चलती कार में रातभर गैंगरेप, फिर ग्रेटर नोएडा में फेंका

गर्लफ्रेंड से पहले किया दुष्कर्म फिर उसके साथ जो किया उसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी

बयान से पलटी तांत्रिक का प्राइवेट पार्ट काटने वाली लड़की

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -