भाई ने नहीं चुकाया 1 हजार का कर्जा तो शख्स ने किया बहन का बलात्कार
भाई ने नहीं चुकाया 1 हजार का कर्जा तो शख्स ने किया बहन का बलात्कार
Share:

रांची: झारखंड के कुमारधुबी इलाके की एक महिला ने वहीं के रहने वाले शख्स विक्की रविदास पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी FIR दर्ज करायी है। पुलिस को बताया है कि एक हजार रुपए कर्ज नहीं चुकाने पर विक्की ने उससे बलात्कार किया। पीड़िता दो बच्चों की मां है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने विक्की रविदास से 7 हजार रुपए कर्ज लिया था। इसमें 6 हजार वापस कर दिए। बकाया एक हजार रुपए के लिए विक्की निरंतर तंग कर रहा था। शुक्रवार प्रातः लगभग नौ बजे वह घर आया। आंगन से स्नान कर महिला अपने कमरे में जा रही थी। तभी विक्की ने पीछे से उसे दबोच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया तथा उसके साथ बलात्कार किया। इस के चलते उससे मारपीट भी की तथा कपड़े फाड़ दिये। शोर मचाने पर लोग जुटे मगर तब तक वह भाग चुका था। पति जब काम से लौटा तो युवक के घर जाकर इसका विरोध किया मगर लड़के ने माफी मांगने की जगह धमकाया कि पुलिस से शिकायत की तो पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला देंगे। हद तो तब हो गई जब शिकायत करने जाने पर पुलिस ने भी समझा बुझाकर महिला को घर भेज दिया गया।

वही रविवार प्रातः पीड़ित महिला को लेकर उसके पति एवं परिजन के साथ कुछ मुहल्ले वाले दोबारा ओपी पहुंचे। ओपी प्रभारी के पास घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कार्रवाई नहीं हुई तो ओपी के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन करेंगे। फिर क्या था, पुलिस रेस हुई। महिला की लिखित शिकायत पर FIR दर्ज की। त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधी शख्स के घर पर छापा मारा, मगर शख्स फरार निकला। शख्स के पिता को हिदायत दी कि बेटे को अविलंब सरेंडर करो नहीं तो कुर्की जब्ती की जाएगी। पुलिस की इस कार्यवाही से पीड़िता एवं उसके परिजन फिलहाल शांत हो गए, मगर कहा कि युवक की अविलंब गिरफ्तारी नहीं हुई तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। अपराधी शख्स के पिता, मां व पत्नी ने कहा कि विक्की को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। बलात्कार की बात गलत और बेबुनियाद है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। किसी के बहकावे में महिला विक्की पर झूठा आरोप लगा रही है। मामले की निष्पक्ष तहकीकात होनी चाहिए। विक्की केटरिंग का काम करता है। इसी काम से वह बाहर गया है। वापस लौटने पर उसे ओपी में आत्मसमर्पण करा दिया जाएगा।

दो बाइक की भिंडत में एक की हुई मौत, दूसरा घायल

क्या आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड? तो जरूर पढ़ लें ये खबर

गुजरात चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, एक साथ भाजपा में शामिल हुए 100 नेता !

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -