5 लाख रुपये के कारण टूटी शादी, फिर भी एक हो गए दूल्हा-दुल्हन, जानिए क्या है मांजरा?
5 लाख रुपये के कारण टूटी शादी, फिर भी एक हो गए दूल्हा-दुल्हन, जानिए क्या है मांजरा?
Share:

रांची: झारखंड के रांची से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है जिसमे 5 लाख रुपये के लिए टूटी शादी समाज की पहल से मंदिर में हुई। दरअसल, कुछ दिन पहले कांटाटोली मौजूद गौसनगर के विकास वर्मा तथा कौशल्या देवी की शादी दहेज में मांगे गए 5 लाख रुपये के लिए टूट गई थी। जब इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने वर एवं वधु पक्ष के लोगों से चर्चा की तथा आपसी विवाद को सुलझाया।   

वही स्थानीय लोगों ने विकास एवं कौशल्या की शादी पहाड़ी मंदिर में कराई। साथ-साथ पूरे समाज के सामने दूल्हा विकास एवं उसके परिवार ने दुल्हन को पूरे मान-सम्मान के साथ रखने तथा कोई दहेज नहीं लेने की प्रतिज्ञा ली। शादी के बाद मंदिर समिति की ओर से शादी का प्रमाण पत्र दिया गया। तत्पश्चात, विकास और कौशल्या ने अदालत में शादी के लिए आवेदन दिया। 

बारातियों के लिए खाने का इंतजाम दुल्हन के घरवालों की ओर से की गई। 14 मई को जयमाला के ठीक बाद दहेज में 5 लाख रुपये ना प्राप्त होने पर दूल्हे पक्ष ने शादी में खूब हंगामा किया था। दहेज की अचानक आई मांग पर दुल्हन ने गुस्से में शादी से ही मना कर दिया था। इसके कुछ दिन पश्चात् वर पक्ष को भी अपनी गलती का एहसास हुआ तथा उन्होंने उदाहरण पेश कर पहाड़ी मंदिर में शादी कराई। यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। दूल्हा एवं दुल्हन तथा उनका परिवार भी इस शादी के बाद से बहुत खुश हैं। नवविवाहित जोड़े का कहना है कि वो समाज को दहेज ना लेने का संदेश देना चाहते हैं। अब गांव के बड़े वृद्ध वर-वधु को नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, सीएम योगी ने खिलाड़ियों को दी बधाई

शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगी ये सुविधा

SBI ने भारतीय अर्थव्यवस्था 2022 की विकास दर को किया संशोधित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -