ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन के पिता पर महिला सांसद और पत्रकार ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन के पिता पर महिला सांसद और पत्रकार ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
Share:

लंदन: ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन के पिता स्टेनली जॉनसन पर दो महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया है। इनमें से एक कंजर्वेटिव सांसद है और दूसरी महिला पत्रकार है। दोनों घटनाएं बहुत साल पुरानी हैं, मगर अब सामने आई हैं। स्टेनली पहले भी कई बार सुर्ख़ियों में रहे हैं। वो खुद भी पॉलिटिशियन हैं और वर्ल्ड बैंक से भी जुड़े रहे हैं। बता दें कि कैरोलिन नोक्स कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद हैं और वर्तमान में, ब्रिटिश संसद की महिलाओं से संबंधित एक कमेटी की सदस्य हैं।

नोक्स ने ‘स्काय न्यूज’ को दिए गए एक साक्षात्कार में ब्रिटिश पीएम के पिता पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए। नोक्स का इल्जाम है कि स्टेनली ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। बाद में  न्यू स्टेट्समैन की सीनियर जर्नलिस्ट एलीबे रे ने भी इसी प्रकार के आरोप लगाए। नोक्स ने कहा कि, मेरे हिसाब से स्टेनली एक जानी मानी हस्ती हैं। जिस समय की यह घटना है, उस समय स्टेनली डेवॉन क्षेत्र से कंजर्वेटिव उम्मीदवार थे। उन्होंने मुझे गलत तरीके से छुआ और यह बदसलूकी करके वे वहां से चले गए। उन्होंने मुझपर अश्लील कमेंट भी किया था। नोक्स के अनुसार, घटना पार्टी की वार्षिक बैठक के दौरान 2003 में हुई थी। उस समय हम दोनों ही सांसद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उस वक्त मेरी उम्र लगभग 30 साल थी और मैं अपना अच्छा या बुरा काफी बेहतर तरीके से समझ सकती थी।

एक सवाल के जवाब में नोक्स ने कहा कि, इस प्रकार की घटनाओं के बारे में बात करना मैं अपना फर्ज समझती हूं। इसका कारण यह है कि आगे किसी के साथ ऐसा हो तो वो इसके खिलाफ पुरजोर आवाज बुलंद कर सके। उस समय मैं खुद ऐसा नहीं कर सकी थी, किन्तु आज भी चुप रह गई तो मेरी बेटी को भी शायद चुप रहना पड़ेगा। इसलिए, हमको ये फैसला लेना होगा कि क्या करना सही होगा, हम किस दिशा में जाना है? नोक्स के अनुसार, इस किस्म की हरकतों के खिलाफ चुप रहना गलत लोगों का हौसला बढ़ाने जैसा है।

तालिबान सरकार के विमानन कर्मियों को पाक सरकार द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा

क्या नवाज़ शरीफ जैसा हो जाएगा 'इमरान' का हाल ? पाकिस्तान में तख्तापलट की प्रबल आशंका

तेलंगाना की मनायर नदी में डूबे छह बच्चे

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -