ब्रिटैन: शाही परिवार का पद छोड़ेंगे प्रिंस हैरी, खुद कमाई करने के लिए बनाया ये प्लान
ब्रिटैन: शाही परिवार का पद छोड़ेंगे प्रिंस हैरी, खुद कमाई करने के लिए बनाया ये प्लान
Share:

लंदन: ब्रिटेन की रॉयल फॅमिली में प्रिंस चार्ल्‍स के छोटे बेटे हैरी ने शाही पद के रूप में शाही परिवार के वरिष्‍ठ सदस्‍य की हैसियत छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि वह अपनी पत्‍नी मेगन मार्केल के साथ आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बनने का प्लान बना रहे हैं। इस कपल ने कहा कि कई महीनों के विचार-विमर्श के बाद हमने इस वर्ष बदलाव की योजना बनाई है। 

उन्‍होंने कहा कि वह वर्तमान व्‍यवस्‍था के तहत अपने लिए प्रगतिशील रोल खोजने के लिए उत्‍सुक हैं। उन्‍होंने कहा कि वह शाही परिवार से मिले अपने पद को छोड़कर खुद से आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, किन्तु वह ब्रिटिश महारानी का सहयोग पहले के जैसे ही करते रहेंगे। प्रिंस हैरी की पत्‍नी मेगन मार्केल को डचेस ऑफ ससेक्‍स का खिताब मिला हुआ है। 

इसके साथ ही दंपति ने ब्रिटेन और अमेरिका में समय गुजारने के संबंध में भी जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा कि भूगौलिक संतुलन साधते हुए हम शाही परंपरा के अनुकूल अपने पुत्र की परवरिश करेंगे। इसके साथ ही हम नए चैरिटेबल वेंचर को लांच कर अपना ध्‍यान उस पर केंद्रित करेंगे। हम जल्‍द ही अपने नए कदम के बारे में विस्‍तार से जानकारी देंगे।

रजनीकांत के फैंस में मूवी रिलीजिंग का छाया क्रेज़, दुल्हन की तरह सजाया थिएटर

चमोली और उत्तरकाशी में बर्फ से ढाका आधे से ज्यादा क्षेत्र, 40 से ज्यादा सड़कें बंद

कैदी के प्यार में दीवानी हुई महिला जेलर, जेल में ही बनाने लगी नाज़ायज़ संबंध, फिर एक दिन....

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -