ब्रिटेन में भारतीय व्यक्ति को सहारा देगा घोड़ा
ब्रिटेन में भारतीय व्यक्ति को सहारा देगा घोड़ा
Share:

लंदन: पुरातन काल से ही मनुष्य जानवरों से लगाव रखता आया है, जिनमे से कुत्ता और घोड़ा, दो ऐसे जानवर हैं, जिन्हे मनुष्य के प्रति वफादार माना जाता है, घोड़ा समय-समय पर मनुष्य की सहायता भी करता रहा है, रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप का घोड़ा इसकी एक मिसाल भी है.ब्रिटेन में एक ऐसा वाक्या सामने आया है जिसमें एक घोड़ा दृष्टिहीन व्यक्ति की मदद करेगा। जी हां भारतीय मूल के एक दृष्टिहीन व्यक्ति को उनकी रोजमर्रा की जरूरतों में मदद के लिए एक घोड़ा दिया जाएगा जो उनकी सभी कार्यो में मदद देगा। 

माइकल तूफान : मृतकों की संख्या हुई 17, सात लाख घरों में बिजली गुल

जानकारी के अनुसार पश्चिमी इंग्लैंड में निवास करने वाले भारतीय मूल के एक दृष्टिहीन व्यक्ति के लिए आंख से संबंधित एक ऐसी बीमारी है जिसमें उसकी आंखों की रोशनी धीरे धीरे कम होती जा रही है और कुछ दिनों के बाद उस व्यक्ति के आंखों की रौशनी पूरी तरह से चली जायेगी। इसी को देखते हुए व्यक्ति को एक ऐसा घोड़ा दिया जायेगा जो उनकी प्रतिदिन की जरूरतों को पूरा करेगा वहीं यदि देखा जाए तो वे ऐसे पहले दृष्टिहीन होंगे, जिन्हें सहायक पशु के रूप में घोड़ा दिया जा रहा है।

अफ़ग़ानिस्तान चुनाव: आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 22 पहुंची

गौरतलब है कि लोगों में दृष्टि के बिना उनकी दुनिया अंधकारमय रहती है। वहीं लंकाशायर के ब्लैकबर्न में रहने वाले पत्रकार मोहम्मद सलीम पटेल रेटीनाइटिस पिगमेंटोसा से पीड़ित हैं जिससे उनकी दाहिनी आंख में रौशनी बहुत कम बची हुई है और धीरे धीरे वह भी चली जायेगी। अब ऐसे में उनकी मदद करने ​के लिए एक पालतू घोड़े को रखा जा रहा है। यहां बता दें कि बचपन में एक हादसे की वजह से 24 वर्षीय सलीम के मन में कुत्तों को लेकर डर बैठ गया है जिससे वे कुत्तों पर भरोसा नहीं करते हैं, यही वजह है कि उन्होने गाइड के तौर पर घोड़े के लिए चुना है। 


खबरें और भी 

वैज्ञानिकों ने विकसित किया समय को कैद करने वाला कैमरा

पाकिस्तान में ऑटो ड्राइवर के खाते में हुआ 300 करोड़ का लेनदेन

सोमालिया में आत्मघाती हमला, 16 की मौत, 50 घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -